Wednesday, 15 February 2012

प्रधानाध्यापकों को दी गई लेखा संधारण की जानकारी

स्थानीय बीआरसी में बुधवार को प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को लेखा संधारण व अंकेक्षण की तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्राथमिक शिक्षा एवं सर्वशिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के निर्देशानुसार एके भगत एवं इनके सहयोगियों द्वारा शिक्षकों को प्रासंगिक विषय पर महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर बीइइओ शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने प्रधानाध्यापकों को लेखासंधारण व अंकेक्षण के महत्व पर विस्तार से बताया। मध्याह्न भोजन प्रभारी अमीर दास द्वारा विद्यालयों में मीड डे मील की समीक्षा की गई। इस मौके पर लेखा सहायक मृत्युंजय कुमार, बीआरपी अरविंद कुमार ने शिक्षकों को पंजी संधारण एवं शेष विद्यालयों में तदर्थ शिक्षा समिति का गठन अविलंब कराने का निर्देश भी दिया।

No comments:

Post a Comment