Wednesday, 15 February 2012

सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन सक्रिय

जमुई, जागरण प्रतिनिधि : जिला स्थापना के मौके पर सूबे के मुखिया नीतीश कुमार के संभावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय दिखने लगी है। बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय में जिलाधिकारी मयंक वरबड़े की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में तकनीकी विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारियों के अलावे जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक ने भी भाग लिया। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर वैसे विकास कार्यो के क्रियान्वयन की समीक्षा की जिसका स्थापना दिवस के मौके पर शिलान्यास अथवा उद्घाटन कराया जा सके। इस बाबत उपविकास आयुक्त गिरिजेश प्रसाद श्रीवास्तव को नोडल पदाधिकारी बनाया गया। तकनीकी विभाग योजनाओं की सूची नोडल पदाधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। जिसका 21 फरवरी को मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास व उद्घाटन किया जाएगा। बैठक में पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता कामेश्वर तिवारी, आरईओ टू के कार्यपालक अभियंता जयप्रकाश पासवान, लघु सिंचाई विभाग के केके सिंह, वरीय उपसमाहर्ता राजीव श्रीवास्तव, अग्रणी बैंक प्रबंधक राजीव कुमार सिंह के अलावे पीएचईडी, सिंचाई, बिजली, कृषि विभाग के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।

No comments:

Post a Comment