Friday, 20 January 2012

मुखिया ने किया निरीक्षण

लक्ष्मीपुर : शुक्रवार को बरहट प्रखंड के डाढ़ा पंचायत के मुखिया विजय यादव के द्वारा पंचायत के लगभग आधा दर्जन विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। मुखिया श्री यादव डाढ़ा बुनियादी विद्यालय पहुंचे जहां एक भी शिक्षक उपस्थित नहीं थे। इसी प्रकार डाढ़ा स्थित अतिरिक्त उपस्वास्थ्य केन्द्र में ताला जड़ा था। प्राथमिक विद्यालय उपरी टोला सुदामापुर में नौ शिक्षकों में सिर्फ तीन शिक्षक ही उपस्थित पाए गए। वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुदामापुर बंद था। मुखिया ने बंद विद्यालय की सूचना तत्काल बीइइओ रामानंद प्रसाद को दी।

मांगों को लेकर पंचायत रोजगार सेवकों का धरना

जमुई, जागरण प्रतिनिधि : मांगों के समर्थन में शुक्रवार को समाहरणालय के समक्ष पंचायत रोजगार संघ ने धरना दिया। जिसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष मंजीत कुमार ने की। इस मौके पर संघ के सभी सदस्यों ने एक स्वर से मांगों का समर्थन किया। संघ के वक्ताओं ने कहा कि जब तक सरकार उनकी दस सूत्री मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं करती है। संघ का सामूहिक अवकाश जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पंचायत रोजगार सेवक के सामूहिक अवकाश पर रहने से जिले में मनरेगा के तहत विकास कार्य पूरी तरह ठप है। उन्होंने बताया कि प्रदेश इकाई के आह्वान पर आगामी 30 जनवरी को पटना में आयोजित धरना में जिले के सभी पंचायत रोजगार सेवक भाग लेंगें। ताकि सरकार गंभीरता से इन मांगों पर विचार करे। धरना में बालमुकुंद पासवान, सुबोध कुमार यादव, शशिकांत पांडेय, कमल राव, दीपक कुमार सिंह, संतोष कुमार वर्णवाल, अरुण मरांडी, देवराज साहू ने अपनी बातों को रखा।

नहीं चली बीस सूत्री की बैठक

लक्ष्मीपुर, निज प्रतिनिधि : शुक्रवार को लक्ष्मीपुर प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड बीस सूत्री की बैठक का आयोजन अध्यक्ष शंभू प्रसाद मंडल की अध्यक्षता में की गई थी। बैठक की कार्यवाही शुरू ही हुई थी कि कुछ सदस्यों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। सदस्यों में प्रशांत कुमार साह सहित सभी का कहना था कि बैठक की सूचना लगभग एक सप्ताह पूर्व दी जानी चाहिए ताकि बैठक में उठाए जाने वाले सवालों और विभिन्न क्षेत्रों में चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षात्मक तैयारी समय रहते की जा सके। सदस्यों का कहना था कि बैठक के मात्र दो दिन पूर्व ही बैठक की सूचना दी गई जो कि अनुचित है। इसके साथ ही कई विभागों के पदाधिकारियों की हमेशा अनुपस्थिति पर भी सदस्यों ने आपत्ति जाहिर किया। सदस्यों का कहना था कि जब पदाधिकारी ही अनुपस्थित रहेंगे तो सवाल-जवाब किनसे किया जाए। इस मौके पर बीडीओ रामदास, बीइइओ शालीग्राम महतो सहित सदस्यों में इंद्रदेव बरनवाल, अरविंद कुमार आदि उपस्थित थे।

फाइनल मैच आज

जमुई : स्व. अभय सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच मां शीतला क्रिकेट क्लब द्वारा क्रिकेट क्लब के मैदान में शनिवार को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में आयोजन समिति ने बताया कि फाइनल मैच कृत्रिम रौशनी में मां शीतला क्रिकेट क्लब जमुई तथा धनबाद एलेवन के बीच खेला जाएगा। मैच का उद्घाटन जमुई विधायक अजय प्रताप तथा चकाई विधायक सुमित सिंह करेंगे।
बैठक
जमुई : शुक्रवार को जिले के सोनो प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक किसान क्लब पैरामटिहाना के कार्यालय में किसानों की एक बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता अयोध्या मंडल ने की। बैठक में मुख्यरुप से किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में श्री मंडल ने बताया कि शनिवार को झाझा में केसीसी लोन मेला का आयोजन किया गया है जिसमें किसानों के बीच केसीसी ऋण वितरित किए जाएंगे। इस मौके पर रंजीत कुमार मंडल सहित दर्जनों की संख्या में किसान मौजूद थे।

फाइनल मैच आज

जमुई : स्व. अभय सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच मां शीतला क्रिकेट क्लब द्वारा क्रिकेट क्लब के मैदान में शनिवार को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में आयोजन समिति ने बताया कि फाइनल मैच कृत्रिम रौशनी में मां शीतला क्रिकेट क्लब जमुई तथा धनबाद एलेवन के बीच खेला जाएगा। मैच का उद्घाटन जमुई विधायक अजय प्रताप तथा चकाई विधायक सुमित सिंह करेंगे।
बैठक
जमुई : शुक्रवार को जिले के सोनो प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक किसान क्लब पैरामटिहाना के कार्यालय में किसानों की एक बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता अयोध्या मंडल ने की। बैठक में मुख्यरुप से किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में श्री मंडल ने बताया कि शनिवार को झाझा में केसीसी लोन मेला का आयोजन किया गया है जिसमें किसानों के बीच केसीसी ऋण वितरित किए जाएंगे। इस मौके पर रंजीत कुमार मंडल सहित दर्जनों की संख्या में किसान मौजूद थे।

डीएम के निरीक्षण से हड़कंप

लक्ष्मीपुर, निज प्रतिनिधि : शुक्रवार को दिन के एक बजे लक्ष्मीपुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय में कार्यरत पदाधिकारियों और कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया। जब डीएम मयंक वरबड़े औचक निरीक्षण में पहुंच गए। सबकी जुबान पर एक ही शब्द था सावधान! डीएम साहब आ गए हैं। डीएम श्री वरबड़े ने प्रखंड कार्यालय के निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम आरटीएस काउंटर पहुंचे और वहां के कार्यो की जानकारी ली। उन्होंने कार्यालय के कई कमरों के फर्नीचर और बिजली की व्यवस्था नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने मौके पर उपस्थित बीडीओ रामदास को वैसे कार्यालयों में बिजली की व्यवस्था हेतु निर्देश दिया। अपने निरीक्षण के क्रम में डीएम मुख्यालय स्थित किसान भवन पहुंचे जहां प्रखंड के विभिन्न पैक्सों से आए धान का क्रय किया जा रहा था। उन्होंने मौके पर उपस्थित नावाबांध पैक्स अध्यक्ष राजकुमार यादव से पूछा क्या आपको भुगतान किया गया। इस प्रश्न पर पैक्स अध्यक्ष ने ना कह दिया। डीएम ने आश्वासन दिया कि आपको भी धान का भुगतान जल्द कर दिया जाएगा। डीएम के निरीक्षण के अवसर पर अंचलाधिकारी तारानंद झा, प्रखंड प्रमुख नागेश्वर यादव आदि उपस्थित थे।

जमुई आइडल पार्ट-टू की तैयारी शुरू

जमुई : 2006 के जमुई आइडल पार्ट वन की खोज चकाई के अमरेश राज के बाद अब दूसरा चयन 2012 में होली के अवसर पर किया जाएगा। इस सिलसिले में एक बैठक जदयू कार्यकर्ता सह व्यवस्थापक राज सिंह पिंटू ने की। जिसमें संगीत प्रेमी व व्यवसायी अमन सिंह, अधिवक्ता गोपाल कृष्ण, शिक्षक पंकज कुमार सिंह, नीलेश कुमार सिंह, राजीव सिंह, रंजीत, शौरभ, संतोष सिंह, सोएब हसन, तारिक अशरफ आदि उपस्थित थे। सभी ने जमुई आईडल टू को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहायता का वचन दिया। गीत और नृत्य का यह प्रतियोगिता तीन चरणों में संपादित होगा। जिसमें पहला एलमिनेशन राउंड होगा जिसके तहत 20 प्रतियोगी सेमीफाइनल में जाएंगे तथा सात का चयन अंतिम दौर के लिया किया जाएगा।

धान बना पैक्स अध्यक्षों के लिए सिर दर्द

झाझा, निज प्रतिनिधि : स्थानीय टाउन हाल में राज्य सरकार के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा बनाए गए धान क्रय केन्द्र पर कोई व्यवस्था नहीं रहने से प्रखंड के पैक्स अध्यक्ष काफी परेशान हैं। सैकड़ों क्विंटल धान पैक्स अध्यक्षों के लिए सिर दर्द बना हुआ है। शुक्रवार को प्रखंड के अध्यक्षों ने धान क्रय केन्द्र के कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिन्ह लगा दिया है।
पैक्स अध्यक्षों को ही करना पड़ता है काम
झाझा धान क्रय केन्द्र पर प्रशासन द्वारा मात्र तीन मजदूर, एक नाप-तौल कर्मचारी एवं एक एसएफसी कर्मचारी की नियुक्ति है जिसके कारण क्रय केन्द्र पर काफी परेशानियों का सामना पड़ रहा है। केन्द्र पर सुविधा उपलब्ध नहीं है। सभी कार्य फैक्स अध्यक्षों को ही करना पड़ रहा है।
क्या कहते हैं पैक्स अध्यक्ष
प्रखंड के कनौदी पैक्स अध्यक्ष श्रीकांत यादव, चांय के विन्देश्वरी साव, धमना के विश्वनाथ आचार्य, हथिया के शंकर यादव, बाराकोला के जरिया देवी, करहरा के राजेश कुमार यादव, पैरगाहा के धर्मदेव यादव, करमा के बच्चू यादव आदि पैक्स अध्यक्षों ने एक स्वर में कहा कि सरकार के निर्देश पर धान की खरीदी की गई लेकिन अध्यक्षों को क्रय केन्द्र काफी परेशानी हो रही है क्योंकि कई पैक्स द्वारा सैकड़ों क्विंटल धान की खरीद की गई है लेकिन क्रय केन्द्र पर प्रत्येक पैक्स का मात्र 40 क्विंटल धान ही लिया जाता है। जिसके कारण केन्द्र से धान को वापस पैक्स सेंटर पर ले जाना पड़ रहा है। वहीं हमलोग क्रय केन्द्र पर मजदूर उपलब्ध कराते हैं तब जाकर धान को लिया जाता है।
क्या कहते हैं पदाधिकारी
धान क्रय केन्द्र के प्रभारी सह अंचलाधिकारी अवधेश कुमार नेपाली ने कहा कि एक दिन में दोनों पैक्स मिलाकर एक सौ क्विंटल धान ही लेना है। जिस पैक्स केन्द्र पर च्यादा धान जमा है उसकी व्यवस्था की जा रही है।
बाक्स
दोनो पैक्स में सैकड़ों क्विंटल धान हैं जमा
झाझा: राज्य सरकार के निर्देश पर किसानों का धान खरीदने की जिम्मेवारी पैक्स को तो दी लेकिन पैक्स के पास जमा धान क्या होगा उसकी जिम्मेवारी पदाधिकारी द्वारा नहीं ली जा रही है। जिला प्रशासन द्वारा प्रखंड में एक क्रय केन्द्र खोलकर सिर्फ खानापूर्ति की गई है। वहीं प्रखंड के कनौदी पैक्स में छह सौ क्विंटल, धमना में दो सौ, बाराकोला में चालीस, चायं में एक सौ, पैरगाहा में एक सौ, करमा में एक सौ, महापुर में एक सौ क्विंटल धान जमा है जो धान क्रय केन्द्र नहीं ले पा रही है।

हृदय रोग विशेषज्ञ ने किया 225 मरीजों का मुफ्त इलाज

जमुई, जागरण प्रतिनिधि : शुक्रवार की सुबह नागेश्वर कॉम्पलेक्स में स्कार्ट हर्ट हास्पिटल नई दिल्ली तथा नलिनी फाउंडेशन जमुई के संयुक्त तत्वावधान में मुफ्त हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी अमलेंदु कुमार सिंह ने कहा कि गरीब जनता के लिए यह सुनहरा अवसर है जब उन्हें हृदय रोग विशेषज्ञों द्वारा मुफ्त में इलाज मुहैया हो सकेगा। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरय कुमार ने बताया कि वर्तमान परिपेक्ष्य में हृदय रोग बढ़ने का सबसे कारण मनुष्य की व्यस्तता है। जिस कारण वह शारीरिक परिश्रम से दूर होता जाता है और रक्तचाप, मधुमेह तथा अन्य तरह की बीमारिया बढ़ती जा रही हैं। श्री कुमार ने कहा कि हमारा उद्देश्य लोगों को हृदय रोग के बचाव के बारे में जानकारी देना है तथा विशेष मरीजों की पहचान कर उन्हें मुफ्त चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराना है। शिविर में 225 मरीजों का इसीजी, इक्को, रक्त परीक्षण किया गया। चिकित्सीय दल में डॉ. निशांत, डॉ. हरिओम, कोर्डिनेटर प्रवीण कुमार, पारा टेकनीशियन विष्णु कुमार शामिल थे। उद्घाटन के मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निरंजन कुमार सिंह, सकलदेव यादव, रंजीत कुमार सिंह, नलिनी फाउंडेशन के सचिव निर्मल कुमार सिंह, नरेन्द्र कुमार, शंकर सिंह, भाजपा नेता राजकिशोर सिंह, उमा सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
बाक्स
फोटो 20 जमुई -9
कैप्शन- डा. नीरय कुमार
शारीरिक परिश्रम से रह सकते हैं स्वस्थ
जमुई : व्यायाम या शारीरिक परिश्रम से आमलोगों में रक्तचाप व हृदय रोग की संभावना कम होती है। परिश्रमी लोग अपेक्षाकृत कम हृदय रोग के शिकार होते हैं। उक्त बातें शुक्रवार को स्कार्ट हर्ट हास्पिटल नई दिल्ली से आए हृदय रोग विशेषज्ञ नीरय कुमार ने मरीजों से कही। उन्होंने कहा कि रक्तचाप व मधुमेह से ग्रसित रोगियों में हृदय रोग होने की संभावना अधिक होती है। इसलिए ऐसे लोगों को हमेशा अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। विशेषज्ञ चिकित्सक ने आमलोगों से तनावमुक्त रहने का प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने शारीरिक श्रम को जारी रखें तभी वे स्वस्थ रह सकेंगे।

शिक्षकों को प्रशिक्षण

चकाई : बीआरसी चकाई में दो बैचों में 86 शिक्षकों को 30 दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है उक्त जानकारी देते हुए बीआरपी जितेन्द्र हांसदा ने बताया कि नवनियोजित 86 नवीन प्राथमिक विद्यालय के शिक्षकों को प्रशिक्षित दो बैच में किया जा रहा है।
छात्रवृत्ति वितरित
सिमुलतला : शुक्रवार को टेलवा पंचायत की मुखिया इंदू भारती की देखरेख में उमवि गादी टेलवा, चरैया, नवसृजित विद्याय चौधरिया के छात्र-छात्राओं के बीच छात्रवृत्ति राशि का वितरण किया गया।

रुपन तूरी को दी गई श्रद्धांजलि

जमुई, जागरण प्रतिनिधि : शुक्रवार को खैरा के खलारी गांव में भाकपा माले द्वारा रुपन तूरी की हत्या को लेकर संकल्प सभा का आयोजन किया गया। बीते पांच जनवरी को रुपन तूरी को अगवा कर उसकी हत्या अपराधियों ने की थी। संकल्प सभा को संबोधित करते हुए का. शिवसागर शर्मा ने कहा कि खिलारी के आसपास के गांवों में 1996 से भूमि संघर्ष चल रहा है। इस इलाके में सैकड़ों एकड़ बेमानी गैर मजरुआ जमीन पर भू-स्वामियों के अवैध कब्जे के खिलाफ माले संघर्षरत हैं। उन्होंने कहा कि अवैध ढंग से भूमि हड़पने वाले जमींदारों ने ही रुपन तूरी की हत्या करवाया है। श्री शर्मा ने पुलिस कार्रवाई को सामंतों के पक्षधर एवं हत्यारों को बचाने की कार्रवाई बताया। वरिष्ठ अधिवक्ता का. दया सिंह ने कहा कि पीड़ित परिवार के साथ उत्पीड़न किया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के सुशासन और विकास का माडल पुलिस ही पूरा कर रही है। जिला सचिव का. शंभूशरण सिंह ने कहा कि हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं हुई तो आन्दोलन और तेज किया जाएगा। कमेटी के सदस्य मनोज पांडेय, कल्लू मरांडी एवं जयराम तूरी ने भी अपनी बातें रखी। सभा में मृतक स्व. तूरी को श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता बासुदेव राय ने की।

एसएच-18 बनेगा राष्ट्रीय राजपथ

गिद्धौर, निज प्रतिनिधि : एसएच-18 पथ अब राष्ट्रीय राज पथ के रुप में विकसित किया जाएगा। उपरोक्त आशय की जानकारी भवन निर्माण मंत्री दामोदर रावत ने पटना से दूरभाष पर संवादाताओं को दी। उन्होंने बताया कि मुंगेर जिले के वरियारपुर, खड़गपुर, लक्ष्मीपुर, जमुई, गिद्धौर, झाझा होते हुए देवघर तक 142 किमी पथ का निर्माण राष्ट्रीय राजपथ के रुप में अब शीघ्र ही किया जाएगा। श्री रावत ने बताया कि इस पथ के निर्माण के लिए केन्द्र सरकार ने अपनी मंजूरी दे दी है। इस मौके पर मंत्री श्री रावत के साथ जिला जदयू अध्यक्ष ई. शंभूशरण एवं संबंधित विभाग के कई पदाधिकारी मौजूद थे।

आधुनिक तरीके से सिखाए गए खेती के गुर

गिद्धौर, निज प्रतिनिधि : शुक्रवार को प्रखंड को प्रखंड के मौरा पंचायत अंतर्गत मौरा मध्य विद्यालय के प्रांगण में प्रखंड स्तरीय कृषि गोष्ठि का आयोजन किया गया। कृषि विभाग आत्मा जमुई के उपनिदेशक सुशील कुमार ने गेहूं उत्पादन की एक नवोन्मेषी तकनीक के बारे में किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि यह गेहूं की खेती करने का एक तरीका है जिसमें धान की श्रीविधि के सिद्धांतों का पालन करके अधिक उपज प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस तकनीक के लिए बीज का चुनाव एवं बीज का उपचार आवश्यक है। श्री कुमार ने कहा कि इस विधि के लिए किसी खास बीज की जरुरत नहीं है। इस इलाके के लिए जो उन्नत बीज अनुशंशित है उसी बीज का उपयोग करें। उन्होंने कृषकों से आग्रह करते हुए कहा कि आप सभी कृषि विभाग के द्वारा चलाए जा रहे अभियान को आपस में मिलजुल कर अपनाएंगे तो छोटे एवं गरीब किसानों के लिए च्यादा उपयुक्त होगा। कृषि गोष्ठी में उपस्थित कृषि वैज्ञानिक डॉ. आलोक कुमार, विषय वस्तु विशेषज्ञ मुरारी मोहन, पंकज कुमार सिंह एवं कुमार सारंधर ने किसानों को खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके प्रखंड के कृषक अधिवक्ता युवी लाल मंडल, डॉ. ब्रहमदेव झा, लखन यादव, श्याम भूषण यादव, सत्यनारायण सिंह, मुन्ना अंसारी, ब्रह्मदेव रावत, हरिशंकर दूबे के अलावे सैकड़ों कृषक गोष्ठी में उपस्थित थे।

Thursday, 19 January 2012

लड़कियों के झांसे में आकर लूट गया युवक

जमुई, जाप्र: महज पांच हजार की पूंजी से 40-50 हजार महीना की कमाई । साथ ही हाई प्रोफाइल लड़कियों से इंज्वाय। इसी फेर में आकर शहर से सटे हरनाहा गांव का एक युवक लूट गया। लड़की के चक्कर में मोटर साइकिल तक बिक गई। रोजगार हेतु सुरत जा रहा दूसरा युवक रिजर्वेशन कैंसिल करवाकर परेशानी में पड़ा है। 23 वर्षीय विनोद मोदी ने बताया कि एक हिंदी दैनिक पत्र के क्लासीफाइड में छपे लव डे 2012 फ्रेंडशीप क्लब में दिए मोबाइल नम्बर पर वह 15 जनवरी को फोन किया। स्वाति अग्रवाल नामक लड़की ने 3939330501 नम्बर से मिस काल किया था। उस लड़की ने बताया कि 1600 रुपए में छह माह और 2600 रुपए में एक वर्ष का रजिस्ट्रेशन कराकर व्यवसाय और इंज्वाय दोनों करेंगे। महीने में 10-12 मिटिंग करनी है। 40-50 हजार प्रतिमाह की कमाई होगी। विनोद ने तुरंत उसके द्वारा बताए अमन कुमार के 20014844054 नम्बर के एकाउंट में पांच हजार रुपया डाल दिया। पुन: उस लड़की ने बतौर सिक्यूरिटी 11 हजार रुपया भेजने जो बाद में वापस होगा की बात कही। लड़की ने इस बार कोमल दत्ता के एकाउंट 20095580398 पर भेजने की बात कही। उसने यह भी कहा कि मलयपुर के रेलवे क्वार्टर में वह रहती है। पैसा भेजकर तुम आओ हम स्कूटी से स्टेशन तुम्हें लेने आते हैं। विनोद ने पुन: पैसे भेजकर स्टेशन पहुंचा। लड़की ने किसी फ्रेंड के आने का बहाना बनाकर कहा कल सुबह आ जाओ तुम्हारा 21-21 हजार का दो चेक एवं सैमसंग व एलजी का एक-एक लैपटाप आया है ले जाना और 2-3 घंटा इंज्वाय भी कर लेना। इसके लिए आने से पहले 21 हजार रुपया पुन: कोमल के एकाउंट पर भेजना होगा। विनोद ने वही किया जो लड़की ने बताया। दूसरे दिन जब स्टेशन पहुंचा तो फिर फ्रेंड आने का बहाना। इस बार कोमल ने कहा कि 10200 रुपया मेरे एकाउंट में डालकर दोनों दोस्त रात में आकर सामान भी ले जाना और इंज्वाय भी होगा। पैसे के अभाव में विनोद पुन: 5100 रुपया भेजकर कहा हम अकेले आएंगे। जब वहां पहुंचा तो कोई भी नहीं आया और न ही फोन रिसीव किया। ठगी के शिकार विनोद ने इसकी लिखित सूचना पुलिस को दी है ताकि छानबीन कर कार्रवाई की जा सके।

एक अदद अन्ना की है जरूरत

लक्ष्मीपुर, निज प्रतिनिधि : लक्ष्मीपुर प्रखंड अंतर्गत प्लस टू उच्च विद्यालय बंगरडीह के छात्र-छात्राओं सहित विद्यालय प्रशासन ने एक स्वर में कहा है कि हमें एक अन्ना चाहिए। ताकि विद्यालय में प्लस टू हेतु बन रहे नए भवन में अनियमितता और लापरवाही के विरुद्ध आवाज उठाई जा सके।
क्या है मामला
वित्तीय वर्ष 2007-08 में सभी माध्यमिक विद्यालयों के उच्च माध्यमिक प्लस टू विद्यालय के रुप में उत्क्रमण के क्रम में नए भवन निर्माण तथा पुराने भवन के सुदृढ़ीकरण के लिए पत्रांक 552/08 के तहत राशि उपलब्ध कराई गई थी। उक्त पत्रांक के आलोक में लघु सिंचाई प्रमंडल झाझा कार्यालय के द्वारा निविदा आमंत्रण हेतु सूचना 5/2009-10 निकाली गई थी।
क्या है योजना का प्रारुप
निविदा के अनुसार 25 फीट&20 फीट के छह कमरों का भवन का निर्माण 24, लाख 75 हजार की राशि से तथा एक लाख 25 हजार की राशि से पुराने भवन की मरम्मत करनी थी। इस समस्त कार्य की अधिकतम अवधि छह माह निर्धारित की गई थी।
योजना के विरुद्ध हुआ कार्य
विद्यालय के प्रधानाध्यापक सच्चिदानंद साह, विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्य सुबल प्रसाद सहित कई छात्रों ने कहा कि 18 माह से अधिक गुजर गए परंतु भवन का निर्माण पूरा नहीं हो सका। जबकि उक्त सभी कार्य के लिए 26 लाख रुपए की राशि कार्यपालक अभियंता, लघु सिंचाई विभाग को चेक के माध्यम से सौंप दिया गया। इसके अतिरिक्त बनाए गए भवन में लगाए गए लोहे का ग्रिल और लकड़ी की गुणवत्ता पर भी लोगों ने सवाल खड़ा किया है।
क्या हो रही परेशानी
विद्यालय प्रशासन ने कहा जुलाई 2011 से प्लस टू की पढ़ाई जारी है और भवन के अभाव में छात्रों को बिठाने में काफी परेशानी होती है। साथ ही कहा कि प्लस टू के लिए 13 लाख 50 हजार की राशि से खरीदे गए पुस्तक, प्रयोगशाला उपकरण, उपस्कर, क्रीड़ा सामग्री आदि रखने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि इसकी शिकायत कई बार संबंधित संवेदक के साथ-साथ वरीय अधिकारी तक की गई परंतु अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।
क्या कहते हैं कार्यपालक अभियंता
कार्यपालक अभियंता केके सिंह ने बताया कि संवेदक को ग्रिल और लकड़ी बदलने के लिए कहा गया है और प्रावधान के अनुसार काम नहीं करने पर निबंधन के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।

सब्जी केंद्र का शुभारंभ

जमुई, जागरण प्रतिनिधि : बुधवार को महिसौड़ी बायपास रोड में सब्जी केन्द्र का शुभारंभ किया गया। केन्द्र का उद्घाटन एसडीओ अमलेंदु कुमार सिंह ने फीता काटकर किया शहर में सब्जी विक्रेताओं के कारण सड़क का अतिक्रमण हो रहा था। लोगों को परेशानी होती है। थाना के सामने ही सब्जी विक्रेता दुकान लगा देते हैं। एसडीओ श्री सिंह का कहना है कि इससे लोगों को निजात मिलेगा। शहरवासियों को हरी सब्जी भी मिलेगी। यहां कोलकाता, पंडारक एवं बिहार शरीफ से सब्जी मंगाई जाएगी। इस मौके पर अधिवक्ता शिविर दूबे, गोपाल जी, रमाकांत सिंह एवं भरत सिंह उपस्थित थे।

लापता युवक का शव बरामद

झाझा, निज प्रतिनिधि : शहर के अंबेडकर मुहल्ले से लापता युवक का शव बुधवार को झाझा पुलिस ने तेतरियाटांड़ गांव के समीप से बरामद की। जानकारी के अनुसार 15 जनवरी की शाम से अंबेडकर नगर मुहल्ले निवासी तारा कुमार शर्मा घर से बाजार हेतु निकला था जो मंगलवार की रात तक घर नहीं पहुंचा। इस संदर्भ में तारा शर्मा के पीड़ित भाई सूरज शर्मा ने थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। बुधवार को झाझा पुलिस को सूचना मिली कि थाना अंतर्गत तेतरिया टांड़ गांव के बगल एक युवक का शव पड़ा हुआ है। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी रंजीत कुमार, सब इंस्पेक्टर राजीव कुमार, ओंकार सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो शव की पहचान तारा कुमार शर्मा के रुप में हुआ। शव को अपराधियों ने पत्थर एवं चाकू से वार कर बुरी तरह घायल कर दिया। अपराधियों ने चेहरे को भी पत्थर से कुचल दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु जमुई भेज दिया है।

ग्राम विकास शिविर का आयोजन

चकाई, निज प्रतिनिधि : सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बुधवार को माधोपुर पंचायत के गौरीडीह गांव में ग्राम विकास शिविर अंचलाधिकारी कौशल किशोर में ग्राम विकास शिविर अंचलाधिकारी कौशल किशोर के नेतृत्व में आहूत की गई। शिविर में अंचलाधिकारी ने दाखिल-खारिज वृद्धापेंशन एवं अन्य विकास व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम की जानकारी नरेश कुमार ने मनरेगा की जानकारी दी। शिविर की अध्यक्षता मुखिया सुनीता देवी ने की। इस अवसर पर पंसस योगेन्द्र यादव, अभियंता मनोज कुमार, मुखिया सुनीता देवी, रामचन्द्र पासवान, कार्यक्रम पदाधिकारी नरेश कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डा. अशोक कुमार गुप्ता, एएनएम चंचला कुमारी, संगीता सिन्हा, रश्मिता कुमारी, फूलेश्वर यादव, श्यामसुंदर यादव, संजय राय ने अपने-अपने विचार रखे।
इधर लक्ष्मीपुर, निज प्रतिनिधि : बरहट प्रखंड के डाढ़ा पंचायत में मुखिया विजय यादव की अध्यक्षता में ग्राम विकास शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में पारिवारिक लाभ के लिए तीन, बीपीएल के लिए नौ, इंदिरा गांधी पेंशन हेतु 78, लक्ष्मीबाई पेंशन हेतु आठ, विकलांगता प्रमाण पत्र हेतु 7 तथा चापाकल मरम्मती हेतु कुल 11 आवेदन ग्रामीणों द्वारा दिया गया। इस मौके पर पंचायत सेवक कामदेव सिंह, उपमुखिया ललिता देवी, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका अर्चना कुमारी सहित कुल नौ वार्ड सदस्य और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
इधर सिमुलतला, निज प्रतिनिधि के अनुसार: झाझा प्रखंड के खुरंडा पंचायत भवन में पंचायत का ग्राम विकास शिविर आयोजन किया शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी निर्मल कुमार, अंचलाधिकारी अवधेश कुमार नेपाली एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नसीम अहमद, मुखिया बलदेव यादव उपस्थित थे। इस अवसर पर पंचायत सेवक केदार दास, विकास मित्र प्रकाश कुमार आदि मौजूद थे।
इधर अलीगंज निज प्रतिनिधि के अनुसार : प्रखंड के मिर्जागंज पंचायत के दिघौत गांव में ग्राम विकास शिविर का आयोजन मुखिया सरीता देवी की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी मीर सलाउद्दीन, अंचलाधिकारी उपेन्द्र कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उमेश्वर महतो, सीडीपीओ शकुंतला देवी, समाजसेवी धर्मेन्द्र कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सत्यनारायण राय, संजय कुमार, पंचायत सचिव अभिमन्यु सिंह के अलावे कई लोग उपस्थित थे।

युवा दिवस का समापन समारोह आयोजित

जमुई, निज प्रतिनिधि : गुरुवार को राष्ट्रीय युवा दिवस समापन सप्ताह समारोह के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र तथा श्री भुवनेश्वरी सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में एमआईटी कम्प्यूटर सेंटर के प्रांगण में संगोष्ठी किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मलयपुर उच्च विद्यालय के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक गणेश प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि गणेश प्रसाद सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है तथा हमें आत्मसात करना चाहिए। इस अवसर पर समाज सेवी राम अनुग्रह सिंह, शिक्षक स्वप्न कुमार, एमआईटी के निदेशक गौतम कुमार, संस्था अध्यक्ष विभूति भूषण, कोषाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, जुली कुमारी, वंदना कुमारी, श्वेता कुमारी, राहुल कुमार, मो. रिजवान अंसारी आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।

न्याय की गुहार

जमुई : गुरुवार को डीएम के जनता दरबार में जमुई थाना अंतर्गत लुखड़ी गांव के खीरन तांती ने जमुई थाना कांड संख्या 350/10 के आरोपियों द्वारा धमकाने को लेकर न्याय की गुहार लगाई। आवेदक ने कहा कि उक्त कांड के आरोपी केस उठाने का दबाव डालते हुए अपहरण की धमकी देते हैं। इस मामले में पुलिस द्वारा आरोप पत्र समर्पित नहीं किया गया है जिससे अभियुक्तों से मेरे परिवार को जान का खतरा बढ़ गया है।
विद्युतीकरण की मांग
जमुई : जिले के बरहट प्रखंड अंतर्गत गुगुलडीह पंचायत के चन्द्रशेखर नगर मुसहरी, सुंदरीटांड़ मुसहरी के ग्रामीणों ने उक्त गांव में विद्युतीकरण की मांग जिलाधिकारी से की है। ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के बाद से अब तक महादलित टोलों में बिजली नहीं पहुंची है। जबकि जिले में राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत कार्य किया जा रहा है।

नाबालिग के साथ दुष्कर्म

खैरा, निज प्रतिनिधि : खैरा प्रखंड के गंगटी विशनपुर गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ इसी गांव के एक 40 वर्षीय अधेड़ द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता रीना कुमारी (काल्पनिक नाम) के लिखित बयान के आधार पर जमुई थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि बुधवार की रात्रि जब वह पेशाब करने घर से बाहर निकली तो उसी गांव के 40 वर्षीय गणपत तांती ने उसे पकड़ लिया तथा मूंह दबा दिया और पास के मकई खेत में ले जाकर उसके साथ जबरन मुंह काला किया। रीना गंगटी विशनपुर गांव के गेनो तांती की लड़की है। पुलिस पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

दो बच्चों के फार्मुले में फंसे चार पार्षद

जमुई :नगर निकाय चुनाव 2012 की तैयारी प्रारंभ हो गई है। संभवत: अप्रैल-मई में चुनाव होना है। सरकार ने दो से अधिक संतानवालों को चुनाव लड़ने पर रोक लगा दी है। दो बच्चों के फार्मूला में जमुई नगर परिषद के चार पार्षद फंस गए हैं। इन चारों का चुनाव मैदान से बाहर होना तय है। इन चारो में सबसे अहम नप अध्यक्ष नुरेशा खातून हैं। इन्हें पांच लड़की एवं दो लड़का है। सबसे छोटे लड़के की उम्र 13 माह है। निर्वाचन आयोग का कानून 4 अप्रैल 2008 से प्रभावी है। इस कानून के तहत चार अप्रैल 2008 के बाद तीसरी संतान वाले पुरुष या महिला चुनाव लड़ने के योग्य नहीं माने जाएंगे।
जमुई नगर परिषद के 30 वार्डो में नप अध्यक्ष सहित चार पार्षद ऐसे हैं जिन्हें चार अप्रैल 2008 के बाद तीसरी संतान हुई है। वार्ड नम्बर 18 की पार्षद नुरैशा खातून वर्तमान में अध्यक्ष भी हैं। वार्ड नम्बर 23 की पार्षद वीणा भारती को एक लड़की एवं दो लड़का है। सबसे छोटे लड़के की उम्र लगभग तीन वर्ष है। ऐसे में निर्वाचन आयोग का कानून चुनाव लड़ने में रोड़ा डाल दिया है। वार्ड नम्बर 24 की पार्षद सविता गुप्ता को भी एक लड़की एवं दो लड़का है। छोटे लड़के का जन्म निर्धारित तिथि के बाद का है। वार्ड नम्बर 28 की पार्षद आयशा खातून को पांच लड़की एवं एक लड़का है। सबसे छोटी बेटी की उम्र महज 8 दिन है। निर्वाचन आयोग के कानून के अनुसार ये चारो चुनाव नहीं लड़ पाएंगी।
इतना के बावजूद तीसरी संतान वाले पुरुष या महिला चुनाव लड़कर जीत भी जाते हैं तो बाद में उनकी कुर्सी चली जाएगी। दो से अधिक संतान होने के कारण बोध गया की पार्षद कांति देवी कुर्सी खो चुकी है।
क्या कहते हैं पार्षद
वार्ड नम्बर 23 की पार्षद वीणा भारती का कहना है कि हमें जुड़वा बच्चा हुआ था। दोनों की उम्र चार वर्ष से अधिक है। इसलिए हम कानून के दायरे में नहीं है। वार्ड नम्बर 24 की पार्षद सविता गुप्ता कहती हैं कि मेरे छोटे-बेटे कृष की उम्र चार वर्ष से अधिक है इसलिए कानून हम पर लागू नहीं होगा। नप अध्यक्ष नुरेशा खातून कहती हैं कि यह कानून 1996 से चर्चा में है। मार्गदर्शिका आने के बाद जैसा होगा देखा जाएगा। परेशानी होगी तो कोर्ट का दरवाजा खट-खटाएंगे।

रोत्साहन राशि नहीं मिलने की शिकायत

जमुई, जागरण प्रतिनिधि : जिलाधिकारी के सभाकक्ष में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें फरियादियों ने विकलांगता पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान करने, शिक्षक नियोजन में अनियमितता, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, इंदिरा आवास का आवंटन सहित कई मामले उठाए। सिकन्दरा प्रखंड के चितौनी गांव के महादलित भगत मांझी एवं अन्य ने घर बनाने के लिए बासगीत पर्चा उपलब्ध कराने की मांग की। वहीं देवाचक मलयपुर के छात्र विजय कुमार ने दस हजार रुपया प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने की शिकायत की। विजय ने मैट्रिक परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास किया है। डीएम ने जिला कल्याण पदाधिकारी को शीघ्र राशि भुगतान का निर्देश दिया। जनता दरबार में समाजिक सुरक्षा पेंशन, इंदिरा आवास से संबंधित 11 मामलों के निराकरण हेतु बीडीओ को निर्देशित किया गया। जनता दरबार में शिक्षा विभाग के छह, भूमि विवाद से संबंधित तीन, जानमाल की सुरक्षा से संबंधित दो तथा अंचल कार्यालय से संबंधित सात, बाल विकास परियोजना व छात्रवृत्ति से संबंधित कुल 44 फरियाद पर सुनवाई हुई। इस मौके पर अपर समाहर्ता अजय कुमार सिंह, उपविकास आयुक्त गिरिजेश प्रसाद श्रीवास्तव, निदेशक एनईपी विश्वनाथ चौधरी, वरीय उपसमाहर्ता राजीव श्रीवास्तव, कल्याण पदाधिकारी अरुण कुमार, एलआरडीसी सुबीर रंजन, जन शिकायत पदाधिकारी सोमेन्द्र बख्सी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

जिप अध्यक्ष ने किया विद्यालयों का निरीक्षण

सोनो, निज प्रतिनिधि : जिप अध्यक्ष ब्रह्मादेव रावत ने गुरुवार को सोनो शैक्षणिक अंचल के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। मध्य विद्यालय पैरामटिहाना के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. शम्सुद्दीन बगैर सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए। उनकी अनुपस्थिति में विद्यालय का प्रभार किसे सौंपा गया। इसकी भी कोई जानकारी किसी शिक्षक ने जिप अध्यक्ष को उपलब्ध नहीं कराई। मध्याह्न भोजन के स्टाक की जब जांच की गई तो 28 बैग चावल वहां पाया गया। जबकि मध्य विद्यालय डुमरी के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार प्रभाकर भी बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। यहां ग्रामीणों का गुस्सा काफी उफान पर था तथा शिकायत थी कि यहां न तो मध्याह्न भोजन संचालित होता है और न ही परिभ्रमण मद की राशि का खर्च किया गया। यहां चावल के भंडार की जांच की गई तो महज सात बोरे चावल पाए गए। जिप अध्यक्ष ने कन्या प्राथमिक विद्यालय राजपुर का भी निरीक्षण किया। बाद में वे जवाहर उच्च विद्यालय डुमरी-राजपुर भी गए तथा विद्यालय की महत्वपूर्ण पंजियों का अवलोकन किया। यहां स्थिति संतोषजनक बताई गई। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा समिति अध्यक्ष पल्लवी देवी भी उपस्थित थीं।

बैठक 21 को

खैरा : आगामी 21 जनवरी को उच्च विद्यालय खैरा में नियोजित शिक्षक संघ की बैठक होगी। बैठक में नियोजित शिक्षक संघ के संकुल स्तरीय कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। बैठक में मानदेय का ससमय भुगतान व बढ़ोतरी के लिए विचार किया जाएगा। बैठक में प्रत्येक विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहेंगे। उक्त जानकारी नियोजित शिक्षक संघ के प्रखंड अध्यक्ष मुरारी शर्मा ने दी।
उपभोक्ता बनाने की मांग
चकाई : एक लंबे अंतराल के बाद चकाई के 148 गांवों में बल्ब जलने से उत्साहित बिजली संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष प्रो. धर्मेन्द्र सिन्हा ने विद्युत बहाली हेतु सभी पदाधिकारी, अभियंता एवं युवा विधायक सुमित कुमार सिंह को साधुवाद दिया है। उन्होंने कार्यपालक अभियंता से प्रखंड में शिविर लगाकर उपभोक्ता बनाने की मांग की है।

वर्णवाल समाज का है प्रदेश में अलग पहचान : मंत्री

जमुई, जागरण प्रतिनिधि: जमुई स्थित गांधी पुस्तकालय के सभागार में वर्णवाल सभा वैश्य महासभा द्वारा अहिवरण जयंती समारोह मनाया गया। जिसका उद्घाटन कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम हमेशा इस समाज के साथ हैं। जब भी जरूरत पड़े हम आपकी सहायता के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि वर्णवाल समाज के गरीब और मेघावी 10 छात्रों की सूची जिला से और कम से कम 5 छात्रों की सूची हमें पूरे प्रदेश से दिया जाय जिसे उच्च शिक्षा प्रदान करने में हमारी ओर से हर संभव कोशिश की जाएगी। ऐसे छात्रों को हम अपने कोटे से आर्थिक मदद देंगे। मौके पर उपस्थित चकाई विधायक सुमित कुमार सिंह ने सभी वर्णवाल बंधुओं को अहिवरण जयंती की शुभकामनाएं दी और कहा कि वर्णवाल समाज व्यवसाय के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में पूरे प्रदेश में अपनी पहचान बनाई है। इस समाज को अगर कभी मेरी जरूरत पड़े तो हमे याद कर लें। इस अवसर पर वर्णवाल वैश्य महा सभा के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश कुमार वर्णवाल, उपाध्यक्ष ओंकर नाथ वर्णवाल, महामंत्री अशोक कुमार वर्णवाल, श्री प्रकाश वर्णवाल सहित सैकड़ों वर्णवाल उपस्थित थे।

जमुई में हथियार के साथ अपराधी गिरफ्तार

पुलिस अधीक्षक की सूचना पर सिकन्दरा में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर जितेन्द्र ने सिकन्दरा एवं खैरा थाना क्षेत्र में लगातार अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे कुख्यात रमेश यादव उर्फ रौदी यादव को लखीसराय रोड से मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने एक कट्टा, दो कारतूस, दो मोबाइल व कई सीम बरामद किया है। हालांकि मौका पाकर उसका तीन साथी फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी बालेश्वर राय के साथ कई घटनाओं को अंजाम दिया है। बीते छह जनवरी को जन्मस्थान के समीप ट्रैक्टर जलाने एवं आठ जनवरी को लछुआड़ के सोना चिमनी पर हमला कर तीन मजदूरों के अगवा किए जाने की घटना में यह संलिप्त है। उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों के साथ लूटपाट करने एवं चार जनवरी 2011 को जन्मस्थान के रास्ते पर दो वाहनों में आग लगाने की घटना में यह शामिल था। रोपाबेल, खिलारी जन्मस्थान एवं लछुआड़ के बीच रहकर यह एक आपराधिक गिरोह चलाता था। कई साथियों का नाम भी इसने बताया है कि जिसकी गिरफ्तारी भी शीघ्र की जाएगी।

नीतीश हैं जननायक के असली हकदार : रविन्द्र

जमुई, जागरण प्रतिनिधि : अति पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार तांती ने कहा कि जननायक की जयंती मनाने का अधिकार उन्हीं को होना चाहिए जो उनके पदचिन्हों पर चलकर उनके सपनों को साकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सूबे में आज जो कार्य हो रहा है यह जननायक कर्पूरी ठाकुर का सपना था। मेरा मानना है कि नीतीश जननायक के असली हकदार है। मंगलवार को परिसदन में श्री तांती ने कहा कि आगामी 24 जनवरी को पटना के नृत्य कला मंदिर में जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की ओर से जननायक की जयंती समारोह मनाया जाएगा। इसी सिलसिले में जमुई में कई जिले के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करने जमुई आए हैं। श्री तांती ने कहा कि 15 वर्षो तक बिहार के साथ खिलवाड़ होता रहा । वैसे उजड़े बिहार को नीतीश कुमार ने सजाने का काम किया। उन्होंने सरकार से तांती समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग की। साथ ही केन्द्र सरकार से यह भी मांग किया कि जननायक को देशरत्‍‌न की उपाधि से सम्मानित किया जाना चाहिए। इस मौके पर जिप अध्यक्ष ब्रहमदेव रावत, जदयू नेता शिवशंकर चौधरी प्रदेश सचिव राजीव कुमार तांती, उपाध्यक्ष श्यामसुंदर तांती, जिलाध्यक्ष लक्ष्मीतांती, मुखिया महेश तांती, किस्टो तांती आदि उपस्थित थे।

राज्य खाद्य निगम भी करेगी धान की अधिप्राप्ति

जमुई, जागरण प्रतिनिधि : धान अधिप्राप्ति में तेजी लाने के उद्देश्य से मंगलवार को स्थानीय अशोक नगर भवन में बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता जिलाधिकारी मयंक वरबड़े ने की। बैठक में पैक्स अध्यक्ष, क्रय केन्द्र प्रभारी, कार्यपालक सहायक व प्रखंड स्तरीय पर्यवेक्षकों ने भाग लिया। इस मौके पर जिलाधिकारी श्री वरबड़े ने कहा कि रोजमर्रा की जिन्दगी में जिस प्रकार अनुभवों का उपयोग कर कार्यो का निष्पादन किया जाता है। उसी प्रकार पैक्स अनुभवों के आधार पर धान की अधिप्राप्ति करें। जिलाधिकारी धान में नमी को लेकर अधिप्राप्ति में अड़चन के मामले पर बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि जिले के 65 पैक्स धान क्रय में कारगर हैं। अन्य पैक्सों की स्थिति संतोषप्रद नहीं है। उन्होंने वैसे पैक्स अध्यक्षों से कठिनाइयों की जानकारी भी ली। इस मौके पर अपर समाहर्ता अजय कुमार सिंह ने सरकार के निर्देश का हवाला देते हुए बताया कि कठिनाईयों के मद्देनजर अब किसान पैक्स के अलावे प्रखंड स्तर पर एसएफसी के गोदाम में भी धान बेच सकते हैं। उन्होंने बताया कि सेवा यात्रा के अंतिम दौर में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा इसकी घोषणा की गई है। साथ ही विभाग द्वारा भी निर्देश प्राप्त हुए हैं। अपर समाहर्ता ने कहा कि पैक्स अध्यक्ष विभागीय पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर धान अधिप्राप्ति में तेजी लाएं ताकि निर्धारित समयावधि में लक्ष्य के मुताबिक धान की अधिप्राप्ति की जा सके। बैठक में उपविकास आयुक्त गिरिजेश प्रसाद श्रीवास्तव, जिला आपूर्ति पदाधिकारी विश्वनाथ चौधरी, वरीय उपसमाहर्ता राजीव श्रीवास्तव, एनडीसी भुपेन्द्र प्रसाद यादव, परिवहन पदाधिकारी दिवाकर झा, सहकारिता पदाधिकारी के अलावे राच्य खाद्य निगम के जिला प्रबंधक विजय कुमार सिंह ने भाग लिया।
बाक्स
बोंगी पैक्स पर मामला अटका
जमुई : धान अधिप्राप्ति में पेचिदा नियमों की गुत्थी अब तक सुलझ नहीं पाई है। सरकारी नियमों के अनुरुप धान अधिप्राप्ति में कई ऐसे भी मामले सामने आए हैं जिसे लेकर जिला प्रशासन की उलझने बढ़ जाती है। जिले के चकाई प्रखंड अंतर्गत बोंगी पैक्स इसका ताजा उदाहरण है। बोंगी के पैक्स अध्यक्ष विनोद पंडित ने बैठक में 50 किमी दूरी तय कर एसएफसी गोदाम तक धान पहुंचाने में किराए देय की बात उठाई तो मामला उलझ गया। श्री पंडित ने बताया कि बोंगी पैक्स से चकाई मुख्यालय की दूरी 50 किमी है लिहाजा पैक्स को अतिरिक्त किराया देना होगा। इसी कारण से धान क्रय नहीं की जा रही है। इस मामले में जिला प्रशासन की ओर से कोई सकारात्मक जवाब नहीं आया। मामला उस वक्त और उलझ गया जब पैक्स अध्यक्ष ने बोंगी पंचायत के किसानों की जमीन झारखंड राच्य में होने की बात उठाई। जिला प्रशासन ने वैसे किसानों के धान अधिप्राप्ति नहीं करने का साफ निर्देश दिया। बहरहाल जमुई जिले के किसान होने के बाद भी बोंगी के दर्जनों किसान पैक्स में धान नहीं बेच पाएंगे।

तीन छात्रों ने प्राप्त किया सर्वोच्च स्थान

जमुई : जमुई के छोटे से कस्बे में रहकर लैम्प की रोशनी में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं विभा कुमारी सतगामा, विशाखा कुमारी बालाडीह, सुमन कुमार सुमन प्रधानचक ने अपनी लगन एवं परिश्रम के बलबूते अपने परिवार के सदस्यों में आशा की किरण बिखेरी तथा नवोदय प्रवेश परीक्षा 2011 में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। बच्चों ने बताया कि प्रेरणा क्लासेज जमुई के अध्यापक मनोरंजन कुमार ने बच्चों को उचित मार्गदर्शन के द्वारा तैयारी कराई। इसके लिए सभी छात्र एवं छात्राओं ने हृदय से शिक्षक के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया। नवोदय परीक्षा की तैयारी में लगे छात्र-छात्राओं को लगन एवं परिश्रम से तैयारी करने का सुझाव दिया।
ओपेन क्विज प्रतियोगिता
जमुई : गणतंत्र दिवस के मौके पर एबीसी कम्प्यूटर क्लासेज द्वारा ओपेन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उक्त प्रतियोगिता में सभी वर्ग प्रतिभागी विद्यार्थी भाग लेंगे। उक्त आशय की जानकारी देते हुए निदेशक सोनू कुमार ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता 12 बजे दिन में आयोजित की जाएगी।

शव पहुंचते ही मचा कोहराम

जमुई, जागरण प्रतिनिधि : मृत इंजीनियर व उनके पुत्र क शव आवास पर पहुंचते ही कोहराम मच गया। शास्त्री कालोनी निवासी कमलेश्वरी प्रसाद के पुत्र राजकुमार सिन्हा व उनके पुत्र सौरभ की मौत मंगलवार को सूइया पहाड़ के समीप सड़क हादसे में हो गई थी। लगभग 11 बजे पिता-पुत्र का शव पहुंचा था। इससे पूर्व ही मुहल्लेवासी व उनके नजदीकी उनके घर पर जमा थे। सबों की जुबां पर मृतक की यादें थीं। जब शव को गाड़ी से उतारा जा रहा था तब क्रंदन से वातावरण गमगीन हो गया। परिवार वालों ने बताया कि तीन माह पूर्व ही राजकुमार ने वैगनआर गाड़ी खरीदी थी। मृतक की पत्‍‌नी अपने भाई के श्राद्ध में भाग लेने मुंगेर में थीं। बाकी परिवार वाले गाड़ी से धनबाद से मुंगेर जा रहे थे।