Friday, 20 January 2012

जमुई आइडल पार्ट-टू की तैयारी शुरू

जमुई : 2006 के जमुई आइडल पार्ट वन की खोज चकाई के अमरेश राज के बाद अब दूसरा चयन 2012 में होली के अवसर पर किया जाएगा। इस सिलसिले में एक बैठक जदयू कार्यकर्ता सह व्यवस्थापक राज सिंह पिंटू ने की। जिसमें संगीत प्रेमी व व्यवसायी अमन सिंह, अधिवक्ता गोपाल कृष्ण, शिक्षक पंकज कुमार सिंह, नीलेश कुमार सिंह, राजीव सिंह, रंजीत, शौरभ, संतोष सिंह, सोएब हसन, तारिक अशरफ आदि उपस्थित थे। सभी ने जमुई आईडल टू को सफल बनाने के लिए हरसंभव सहायता का वचन दिया। गीत और नृत्य का यह प्रतियोगिता तीन चरणों में संपादित होगा। जिसमें पहला एलमिनेशन राउंड होगा जिसके तहत 20 प्रतियोगी सेमीफाइनल में जाएंगे तथा सात का चयन अंतिम दौर के लिया किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment