जमुई : स्व. अभय सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच मां शीतला क्रिकेट क्लब द्वारा क्रिकेट क्लब के मैदान में शनिवार को आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में आयोजन समिति ने बताया कि फाइनल मैच कृत्रिम रौशनी में मां शीतला क्रिकेट क्लब जमुई तथा धनबाद एलेवन के बीच खेला जाएगा। मैच का उद्घाटन जमुई विधायक अजय प्रताप तथा चकाई विधायक सुमित सिंह करेंगे।
बैठक
जमुई : शुक्रवार को जिले के सोनो प्रखंड अंतर्गत सामुदायिक किसान क्लब पैरामटिहाना के कार्यालय में किसानों की एक बैठक आयोजित हुई। जिसकी अध्यक्षता अयोध्या मंडल ने की। बैठक में मुख्यरुप से किसानों की समस्याओं पर चर्चा की गई। बैठक में श्री मंडल ने बताया कि शनिवार को झाझा में केसीसी लोन मेला का आयोजन किया गया है जिसमें किसानों के बीच केसीसी ऋण वितरित किए जाएंगे। इस मौके पर रंजीत कुमार मंडल सहित दर्जनों की संख्या में किसान मौजूद थे।

No comments:
Post a Comment