जमुई : गुरुवार को डीएम के जनता दरबार में जमुई थाना अंतर्गत लुखड़ी गांव के खीरन तांती ने जमुई थाना कांड संख्या 350/10 के आरोपियों द्वारा धमकाने को लेकर न्याय की गुहार लगाई। आवेदक ने कहा कि उक्त कांड के आरोपी केस उठाने का दबाव डालते हुए अपहरण की धमकी देते हैं। इस मामले में पुलिस द्वारा आरोप पत्र समर्पित नहीं किया गया है जिससे अभियुक्तों से मेरे परिवार को जान का खतरा बढ़ गया है।
विद्युतीकरण की मांग
जमुई : जिले के बरहट प्रखंड अंतर्गत गुगुलडीह पंचायत के चन्द्रशेखर नगर मुसहरी, सुंदरीटांड़ मुसहरी के ग्रामीणों ने उक्त गांव में विद्युतीकरण की मांग जिलाधिकारी से की है। ग्रामीणों ने बताया कि आजादी के बाद से अब तक महादलित टोलों में बिजली नहीं पहुंची है। जबकि जिले में राजीव गांधी विद्युतीकरण योजना के तहत कार्य किया जा रहा है।

No comments:
Post a Comment