जमुई, जागरण प्रतिनिधि : जिलाधिकारी के सभाकक्ष में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिसमें फरियादियों ने विकलांगता पेंशन, वृद्धावस्था पेंशन, छात्रवृत्ति की राशि का भुगतान करने, शिक्षक नियोजन में अनियमितता, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, इंदिरा आवास का आवंटन सहित कई मामले उठाए। सिकन्दरा प्रखंड के चितौनी गांव के महादलित भगत मांझी एवं अन्य ने घर बनाने के लिए बासगीत पर्चा उपलब्ध कराने की मांग की। वहीं देवाचक मलयपुर के छात्र विजय कुमार ने दस हजार रुपया प्रोत्साहन राशि नहीं मिलने की शिकायत की। विजय ने मैट्रिक परीक्षा प्रथम श्रेणी से पास किया है। डीएम ने जिला कल्याण पदाधिकारी को शीघ्र राशि भुगतान का निर्देश दिया। जनता दरबार में समाजिक सुरक्षा पेंशन, इंदिरा आवास से संबंधित 11 मामलों के निराकरण हेतु बीडीओ को निर्देशित किया गया। जनता दरबार में शिक्षा विभाग के छह, भूमि विवाद से संबंधित तीन, जानमाल की सुरक्षा से संबंधित दो तथा अंचल कार्यालय से संबंधित सात, बाल विकास परियोजना व छात्रवृत्ति से संबंधित कुल 44 फरियाद पर सुनवाई हुई। इस मौके पर अपर समाहर्ता अजय कुमार सिंह, उपविकास आयुक्त गिरिजेश प्रसाद श्रीवास्तव, निदेशक एनईपी विश्वनाथ चौधरी, वरीय उपसमाहर्ता राजीव श्रीवास्तव, कल्याण पदाधिकारी अरुण कुमार, एलआरडीसी सुबीर रंजन, जन शिकायत पदाधिकारी सोमेन्द्र बख्सी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment