जमुई, जाप्र: महज पांच हजार की पूंजी से 40-50 हजार महीना की कमाई । साथ ही हाई प्रोफाइल लड़कियों से इंज्वाय। इसी फेर में आकर शहर से सटे हरनाहा गांव का एक युवक लूट गया। लड़की के चक्कर में मोटर साइकिल तक बिक गई। रोजगार हेतु सुरत जा रहा दूसरा युवक रिजर्वेशन कैंसिल करवाकर परेशानी में पड़ा है। 23 वर्षीय विनोद मोदी ने बताया कि एक हिंदी दैनिक पत्र के क्लासीफाइड में छपे लव डे 2012 फ्रेंडशीप क्लब में दिए मोबाइल नम्बर पर वह 15 जनवरी को फोन किया। स्वाति अग्रवाल नामक लड़की ने 3939330501 नम्बर से मिस काल किया था। उस लड़की ने बताया कि 1600 रुपए में छह माह और 2600 रुपए में एक वर्ष का रजिस्ट्रेशन कराकर व्यवसाय और इंज्वाय दोनों करेंगे। महीने में 10-12 मिटिंग करनी है। 40-50 हजार प्रतिमाह की कमाई होगी। विनोद ने तुरंत उसके द्वारा बताए अमन कुमार के 20014844054 नम्बर के एकाउंट में पांच हजार रुपया डाल दिया। पुन: उस लड़की ने बतौर सिक्यूरिटी 11 हजार रुपया भेजने जो बाद में वापस होगा की बात कही। लड़की ने इस बार कोमल दत्ता के एकाउंट 20095580398 पर भेजने की बात कही। उसने यह भी कहा कि मलयपुर के रेलवे क्वार्टर में वह रहती है। पैसा भेजकर तुम आओ हम स्कूटी से स्टेशन तुम्हें लेने आते हैं। विनोद ने पुन: पैसे भेजकर स्टेशन पहुंचा। लड़की ने किसी फ्रेंड के आने का बहाना बनाकर कहा कल सुबह आ जाओ तुम्हारा 21-21 हजार का दो चेक एवं सैमसंग व एलजी का एक-एक लैपटाप आया है ले जाना और 2-3 घंटा इंज्वाय भी कर लेना। इसके लिए आने से पहले 21 हजार रुपया पुन: कोमल के एकाउंट पर भेजना होगा। विनोद ने वही किया जो लड़की ने बताया। दूसरे दिन जब स्टेशन पहुंचा तो फिर फ्रेंड आने का बहाना। इस बार कोमल ने कहा कि 10200 रुपया मेरे एकाउंट में डालकर दोनों दोस्त रात में आकर सामान भी ले जाना और इंज्वाय भी होगा। पैसे के अभाव में विनोद पुन: 5100 रुपया भेजकर कहा हम अकेले आएंगे। जब वहां पहुंचा तो कोई भी नहीं आया और न ही फोन रिसीव किया। ठगी के शिकार विनोद ने इसकी लिखित सूचना पुलिस को दी है ताकि छानबीन कर कार्रवाई की जा सके।
No comments:
Post a Comment