पुलिस अधीक्षक की सूचना पर सिकन्दरा में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर जितेन्द्र ने सिकन्दरा एवं खैरा थाना क्षेत्र में लगातार अपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहे कुख्यात रमेश यादव उर्फ रौदी यादव को लखीसराय रोड से मंगलवार की सुबह गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से पुलिस ने एक कट्टा, दो कारतूस, दो मोबाइल व कई सीम बरामद किया है। हालांकि मौका पाकर उसका तीन साथी फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र कुमार शर्मा ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी बालेश्वर राय के साथ कई घटनाओं को अंजाम दिया है। बीते छह जनवरी को जन्मस्थान के समीप ट्रैक्टर जलाने एवं आठ जनवरी को लछुआड़ के सोना चिमनी पर हमला कर तीन मजदूरों के अगवा किए जाने की घटना में यह संलिप्त है। उन्होंने बताया कि तीर्थयात्रियों के साथ लूटपाट करने एवं चार जनवरी 2011 को जन्मस्थान के रास्ते पर दो वाहनों में आग लगाने की घटना में यह शामिल था। रोपाबेल, खिलारी जन्मस्थान एवं लछुआड़ के बीच रहकर यह एक आपराधिक गिरोह चलाता था। कई साथियों का नाम भी इसने बताया है कि जिसकी गिरफ्तारी भी शीघ्र की जाएगी।
No comments:
Post a Comment