Thursday, 19 January 2012

शव पहुंचते ही मचा कोहराम

जमुई, जागरण प्रतिनिधि : मृत इंजीनियर व उनके पुत्र क शव आवास पर पहुंचते ही कोहराम मच गया। शास्त्री कालोनी निवासी कमलेश्वरी प्रसाद के पुत्र राजकुमार सिन्हा व उनके पुत्र सौरभ की मौत मंगलवार को सूइया पहाड़ के समीप सड़क हादसे में हो गई थी। लगभग 11 बजे पिता-पुत्र का शव पहुंचा था। इससे पूर्व ही मुहल्लेवासी व उनके नजदीकी उनके घर पर जमा थे। सबों की जुबां पर मृतक की यादें थीं। जब शव को गाड़ी से उतारा जा रहा था तब क्रंदन से वातावरण गमगीन हो गया। परिवार वालों ने बताया कि तीन माह पूर्व ही राजकुमार ने वैगनआर गाड़ी खरीदी थी। मृतक की पत्‍‌नी अपने भाई के श्राद्ध में भाग लेने मुंगेर में थीं। बाकी परिवार वाले गाड़ी से धनबाद से मुंगेर जा रहे थे।

No comments:

Post a Comment