जमुई, जागरण प्रतिनिधि: जमुई स्थित गांधी पुस्तकालय के सभागार में वर्णवाल सभा वैश्य महासभा द्वारा अहिवरण जयंती समारोह मनाया गया। जिसका उद्घाटन कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि हम हमेशा इस समाज के साथ हैं। जब भी जरूरत पड़े हम आपकी सहायता के लिए तत्पर हैं। उन्होंने कहा कि वर्णवाल समाज के गरीब और मेघावी 10 छात्रों की सूची जिला से और कम से कम 5 छात्रों की सूची हमें पूरे प्रदेश से दिया जाय जिसे उच्च शिक्षा प्रदान करने में हमारी ओर से हर संभव कोशिश की जाएगी। ऐसे छात्रों को हम अपने कोटे से आर्थिक मदद देंगे। मौके पर उपस्थित चकाई विधायक सुमित कुमार सिंह ने सभी वर्णवाल बंधुओं को अहिवरण जयंती की शुभकामनाएं दी और कहा कि वर्णवाल समाज व्यवसाय के साथ-साथ शिक्षा के क्षेत्र में पूरे प्रदेश में अपनी पहचान बनाई है। इस समाज को अगर कभी मेरी जरूरत पड़े तो हमे याद कर लें। इस अवसर पर वर्णवाल वैश्य महा सभा के प्रदेश अध्यक्ष ब्रजेश कुमार वर्णवाल, उपाध्यक्ष ओंकर नाथ वर्णवाल, महामंत्री अशोक कुमार वर्णवाल, श्री प्रकाश वर्णवाल सहित सैकड़ों वर्णवाल उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment