Thursday, 19 January 2012

नाबालिग के साथ दुष्कर्म

खैरा, निज प्रतिनिधि : खैरा प्रखंड के गंगटी विशनपुर गांव में एक नाबालिग लड़की के साथ इसी गांव के एक 40 वर्षीय अधेड़ द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता रीना कुमारी (काल्पनिक नाम) के लिखित बयान के आधार पर जमुई थाने में दुष्कर्म का मामला दर्ज किया गया है। पीड़िता ने बताया कि बुधवार की रात्रि जब वह पेशाब करने घर से बाहर निकली तो उसी गांव के 40 वर्षीय गणपत तांती ने उसे पकड़ लिया तथा मूंह दबा दिया और पास के मकई खेत में ले जाकर उसके साथ जबरन मुंह काला किया। रीना गंगटी विशनपुर गांव के गेनो तांती की लड़की है। पुलिस पीड़िता के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर मामले की छानबीन कर रही है।

No comments:

Post a Comment