Thursday, 19 January 2012

नीतीश हैं जननायक के असली हकदार : रविन्द्र

जमुई, जागरण प्रतिनिधि : अति पिछड़ा आयोग के अध्यक्ष रविन्द्र कुमार तांती ने कहा कि जननायक की जयंती मनाने का अधिकार उन्हीं को होना चाहिए जो उनके पदचिन्हों पर चलकर उनके सपनों को साकार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सूबे में आज जो कार्य हो रहा है यह जननायक कर्पूरी ठाकुर का सपना था। मेरा मानना है कि नीतीश जननायक के असली हकदार है। मंगलवार को परिसदन में श्री तांती ने कहा कि आगामी 24 जनवरी को पटना के नृत्य कला मंदिर में जदयू अतिपिछड़ा प्रकोष्ठ की ओर से जननायक की जयंती समारोह मनाया जाएगा। इसी सिलसिले में जमुई में कई जिले के पार्टी पदाधिकारियों के साथ बैठक करने जमुई आए हैं। श्री तांती ने कहा कि 15 वर्षो तक बिहार के साथ खिलवाड़ होता रहा । वैसे उजड़े बिहार को नीतीश कुमार ने सजाने का काम किया। उन्होंने सरकार से तांती समाज को अनुसूचित जाति में शामिल करने की मांग की। साथ ही केन्द्र सरकार से यह भी मांग किया कि जननायक को देशरत्‍‌न की उपाधि से सम्मानित किया जाना चाहिए। इस मौके पर जिप अध्यक्ष ब्रहमदेव रावत, जदयू नेता शिवशंकर चौधरी प्रदेश सचिव राजीव कुमार तांती, उपाध्यक्ष श्यामसुंदर तांती, जिलाध्यक्ष लक्ष्मीतांती, मुखिया महेश तांती, किस्टो तांती आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment