जमुई, जागरण प्रतिनिधि : शुक्रवार की सुबह नागेश्वर कॉम्पलेक्स में स्कार्ट हर्ट हास्पिटल नई दिल्ली तथा नलिनी फाउंडेशन जमुई के संयुक्त तत्वावधान में मुफ्त हृदय रोग जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन करते हुए अनुमंडल पदाधिकारी अमलेंदु कुमार सिंह ने कहा कि गरीब जनता के लिए यह सुनहरा अवसर है जब उन्हें हृदय रोग विशेषज्ञों द्वारा मुफ्त में इलाज मुहैया हो सकेगा। हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. नीरय कुमार ने बताया कि वर्तमान परिपेक्ष्य में हृदय रोग बढ़ने का सबसे कारण मनुष्य की व्यस्तता है। जिस कारण वह शारीरिक परिश्रम से दूर होता जाता है और रक्तचाप, मधुमेह तथा अन्य तरह की बीमारिया बढ़ती जा रही हैं। श्री कुमार ने कहा कि हमारा उद्देश्य लोगों को हृदय रोग के बचाव के बारे में जानकारी देना है तथा विशेष मरीजों की पहचान कर उन्हें मुफ्त चिकित्सीय सुविधा उपलब्ध कराना है। शिविर में 225 मरीजों का इसीजी, इक्को, रक्त परीक्षण किया गया। चिकित्सीय दल में डॉ. निशांत, डॉ. हरिओम, कोर्डिनेटर प्रवीण कुमार, पारा टेकनीशियन विष्णु कुमार शामिल थे। उद्घाटन के मौके पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष निरंजन कुमार सिंह, सकलदेव यादव, रंजीत कुमार सिंह, नलिनी फाउंडेशन के सचिव निर्मल कुमार सिंह, नरेन्द्र कुमार, शंकर सिंह, भाजपा नेता राजकिशोर सिंह, उमा सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
बाक्स
फोटो 20 जमुई -9
कैप्शन- डा. नीरय कुमार
शारीरिक परिश्रम से रह सकते हैं स्वस्थ
जमुई : व्यायाम या शारीरिक परिश्रम से आमलोगों में रक्तचाप व हृदय रोग की संभावना कम होती है। परिश्रमी लोग अपेक्षाकृत कम हृदय रोग के शिकार होते हैं। उक्त बातें शुक्रवार को स्कार्ट हर्ट हास्पिटल नई दिल्ली से आए हृदय रोग विशेषज्ञ नीरय कुमार ने मरीजों से कही। उन्होंने कहा कि रक्तचाप व मधुमेह से ग्रसित रोगियों में हृदय रोग होने की संभावना अधिक होती है। इसलिए ऐसे लोगों को हमेशा अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहना चाहिए। विशेषज्ञ चिकित्सक ने आमलोगों से तनावमुक्त रहने का प्रयास करने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि सभी लोग अपने शारीरिक श्रम को जारी रखें तभी वे स्वस्थ रह सकेंगे।

No comments:
Post a Comment