जमुई, निज प्रतिनिधि : गुरुवार को राष्ट्रीय युवा दिवस समापन सप्ताह समारोह के अवसर पर नेहरू युवा केन्द्र तथा श्री भुवनेश्वरी सेवा संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में एमआईटी कम्प्यूटर सेंटर के प्रांगण में संगोष्ठी किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मलयपुर उच्च विद्यालय के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक गणेश प्रसाद सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया। तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों ने स्वामी विवेकानंद के चित्र पर माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि गणेश प्रसाद सिंह ने कहा कि स्वामी विवेकानंद के विचार युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत है तथा हमें आत्मसात करना चाहिए। इस अवसर पर समाज सेवी राम अनुग्रह सिंह, शिक्षक स्वप्न कुमार, एमआईटी के निदेशक गौतम कुमार, संस्था अध्यक्ष विभूति भूषण, कोषाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, जुली कुमारी, वंदना कुमारी, श्वेता कुमारी, राहुल कुमार, मो. रिजवान अंसारी आदि ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किए।
No comments:
Post a Comment