गिद्धौर, निज प्रतिनिधि : शुक्रवार को प्रखंड को प्रखंड के मौरा पंचायत अंतर्गत मौरा मध्य विद्यालय के प्रांगण में प्रखंड स्तरीय कृषि गोष्ठि का आयोजन किया गया। कृषि विभाग आत्मा जमुई के उपनिदेशक सुशील कुमार ने गेहूं उत्पादन की एक नवोन्मेषी तकनीक के बारे में किसानों को जानकारी देते हुए बताया कि यह गेहूं की खेती करने का एक तरीका है जिसमें धान की श्रीविधि के सिद्धांतों का पालन करके अधिक उपज प्राप्त किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि इस तकनीक के लिए बीज का चुनाव एवं बीज का उपचार आवश्यक है। श्री कुमार ने कहा कि इस विधि के लिए किसी खास बीज की जरुरत नहीं है। इस इलाके के लिए जो उन्नत बीज अनुशंशित है उसी बीज का उपयोग करें। उन्होंने कृषकों से आग्रह करते हुए कहा कि आप सभी कृषि विभाग के द्वारा चलाए जा रहे अभियान को आपस में मिलजुल कर अपनाएंगे तो छोटे एवं गरीब किसानों के लिए च्यादा उपयुक्त होगा। कृषि गोष्ठी में उपस्थित कृषि वैज्ञानिक डॉ. आलोक कुमार, विषय वस्तु विशेषज्ञ मुरारी मोहन, पंकज कुमार सिंह एवं कुमार सारंधर ने किसानों को खेती के बारे में विस्तृत जानकारी दी। इस मौके प्रखंड के कृषक अधिवक्ता युवी लाल मंडल, डॉ. ब्रहमदेव झा, लखन यादव, श्याम भूषण यादव, सत्यनारायण सिंह, मुन्ना अंसारी, ब्रह्मदेव रावत, हरिशंकर दूबे के अलावे सैकड़ों कृषक गोष्ठी में उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment