जमुई, जागरण प्रतिनिधि : बुधवार को महिसौड़ी बायपास रोड में सब्जी केन्द्र का शुभारंभ किया गया। केन्द्र का उद्घाटन एसडीओ अमलेंदु कुमार सिंह ने फीता काटकर किया शहर में सब्जी विक्रेताओं के कारण सड़क का अतिक्रमण हो रहा था। लोगों को परेशानी होती है। थाना के सामने ही सब्जी विक्रेता दुकान लगा देते हैं। एसडीओ श्री सिंह का कहना है कि इससे लोगों को निजात मिलेगा। शहरवासियों को हरी सब्जी भी मिलेगी। यहां कोलकाता, पंडारक एवं बिहार शरीफ से सब्जी मंगाई जाएगी। इस मौके पर अधिवक्ता शिविर दूबे, गोपाल जी, रमाकांत सिंह एवं भरत सिंह उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment