लक्ष्मीपुर, निज प्रतिनिधि : शुक्रवार को लक्ष्मीपुर प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड बीस सूत्री की बैठक का आयोजन अध्यक्ष शंभू प्रसाद मंडल की अध्यक्षता में की गई थी। बैठक की कार्यवाही शुरू ही हुई थी कि कुछ सदस्यों ने विरोध जताना शुरू कर दिया। सदस्यों में प्रशांत कुमार साह सहित सभी का कहना था कि बैठक की सूचना लगभग एक सप्ताह पूर्व दी जानी चाहिए ताकि बैठक में उठाए जाने वाले सवालों और विभिन्न क्षेत्रों में चलाई जा रही योजनाओं की समीक्षात्मक तैयारी समय रहते की जा सके। सदस्यों का कहना था कि बैठक के मात्र दो दिन पूर्व ही बैठक की सूचना दी गई जो कि अनुचित है। इसके साथ ही कई विभागों के पदाधिकारियों की हमेशा अनुपस्थिति पर भी सदस्यों ने आपत्ति जाहिर किया। सदस्यों का कहना था कि जब पदाधिकारी ही अनुपस्थित रहेंगे तो सवाल-जवाब किनसे किया जाए। इस मौके पर बीडीओ रामदास, बीइइओ शालीग्राम महतो सहित सदस्यों में इंद्रदेव बरनवाल, अरविंद कुमार आदि उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment