जमुई, जागरण प्रतिनिधि : मांगों के समर्थन में शुक्रवार को समाहरणालय के समक्ष पंचायत रोजगार संघ ने धरना दिया। जिसकी अध्यक्षता संघ के जिलाध्यक्ष मंजीत कुमार ने की। इस मौके पर संघ के सभी सदस्यों ने एक स्वर से मांगों का समर्थन किया। संघ के वक्ताओं ने कहा कि जब तक सरकार उनकी दस सूत्री मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार नहीं करती है। संघ का सामूहिक अवकाश जारी रहेगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि पंचायत रोजगार सेवक के सामूहिक अवकाश पर रहने से जिले में मनरेगा के तहत विकास कार्य पूरी तरह ठप है। उन्होंने बताया कि प्रदेश इकाई के आह्वान पर आगामी 30 जनवरी को पटना में आयोजित धरना में जिले के सभी पंचायत रोजगार सेवक भाग लेंगें। ताकि सरकार गंभीरता से इन मांगों पर विचार करे। धरना में बालमुकुंद पासवान, सुबोध कुमार यादव, शशिकांत पांडेय, कमल राव, दीपक कुमार सिंह, संतोष कुमार वर्णवाल, अरुण मरांडी, देवराज साहू ने अपनी बातों को रखा।
No comments:
Post a Comment