Friday, 20 January 2012

मुखिया ने किया निरीक्षण

लक्ष्मीपुर : शुक्रवार को बरहट प्रखंड के डाढ़ा पंचायत के मुखिया विजय यादव के द्वारा पंचायत के लगभग आधा दर्जन विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों का औचक निरीक्षण किया गया। मुखिया श्री यादव डाढ़ा बुनियादी विद्यालय पहुंचे जहां एक भी शिक्षक उपस्थित नहीं थे। इसी प्रकार डाढ़ा स्थित अतिरिक्त उपस्वास्थ्य केन्द्र में ताला जड़ा था। प्राथमिक विद्यालय उपरी टोला सुदामापुर में नौ शिक्षकों में सिर्फ तीन शिक्षक ही उपस्थित पाए गए। वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय सुदामापुर बंद था। मुखिया ने बंद विद्यालय की सूचना तत्काल बीइइओ रामानंद प्रसाद को दी।

No comments:

Post a Comment