Thursday, 19 January 2012

ग्राम विकास शिविर का आयोजन

चकाई, निज प्रतिनिधि : सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत बुधवार को माधोपुर पंचायत के गौरीडीह गांव में ग्राम विकास शिविर अंचलाधिकारी कौशल किशोर में ग्राम विकास शिविर अंचलाधिकारी कौशल किशोर के नेतृत्व में आहूत की गई। शिविर में अंचलाधिकारी ने दाखिल-खारिज वृद्धापेंशन एवं अन्य विकास व कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम की जानकारी नरेश कुमार ने मनरेगा की जानकारी दी। शिविर की अध्यक्षता मुखिया सुनीता देवी ने की। इस अवसर पर पंसस योगेन्द्र यादव, अभियंता मनोज कुमार, मुखिया सुनीता देवी, रामचन्द्र पासवान, कार्यक्रम पदाधिकारी नरेश कुमार, चिकित्सा पदाधिकारी डा. अशोक कुमार गुप्ता, एएनएम चंचला कुमारी, संगीता सिन्हा, रश्मिता कुमारी, फूलेश्वर यादव, श्यामसुंदर यादव, संजय राय ने अपने-अपने विचार रखे।
इधर लक्ष्मीपुर, निज प्रतिनिधि : बरहट प्रखंड के डाढ़ा पंचायत में मुखिया विजय यादव की अध्यक्षता में ग्राम विकास शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर में पारिवारिक लाभ के लिए तीन, बीपीएल के लिए नौ, इंदिरा गांधी पेंशन हेतु 78, लक्ष्मीबाई पेंशन हेतु आठ, विकलांगता प्रमाण पत्र हेतु 7 तथा चापाकल मरम्मती हेतु कुल 11 आवेदन ग्रामीणों द्वारा दिया गया। इस मौके पर पंचायत सेवक कामदेव सिंह, उपमुखिया ललिता देवी, आंगनबाड़ी पर्यवेक्षिका अर्चना कुमारी सहित कुल नौ वार्ड सदस्य और सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।
इधर सिमुलतला, निज प्रतिनिधि के अनुसार: झाझा प्रखंड के खुरंडा पंचायत भवन में पंचायत का ग्राम विकास शिविर आयोजन किया शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी निर्मल कुमार, अंचलाधिकारी अवधेश कुमार नेपाली एवं प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नसीम अहमद, मुखिया बलदेव यादव उपस्थित थे। इस अवसर पर पंचायत सेवक केदार दास, विकास मित्र प्रकाश कुमार आदि मौजूद थे।
इधर अलीगंज निज प्रतिनिधि के अनुसार : प्रखंड के मिर्जागंज पंचायत के दिघौत गांव में ग्राम विकास शिविर का आयोजन मुखिया सरीता देवी की अध्यक्षता में किया गया। शिविर में प्रखंड विकास पदाधिकारी मीर सलाउद्दीन, अंचलाधिकारी उपेन्द्र कुमार, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी उमेश्वर महतो, सीडीपीओ शकुंतला देवी, समाजसेवी धर्मेन्द्र कुमार, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी सत्यनारायण राय, संजय कुमार, पंचायत सचिव अभिमन्यु सिंह के अलावे कई लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment