सोनो, निज प्रतिनिधि : जिप अध्यक्ष ब्रह्मादेव रावत ने गुरुवार को सोनो शैक्षणिक अंचल के विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया। मध्य विद्यालय पैरामटिहाना के प्रभारी प्रधानाध्यापक मो. शम्सुद्दीन बगैर सूचना के विद्यालय से अनुपस्थित पाए गए। उनकी अनुपस्थिति में विद्यालय का प्रभार किसे सौंपा गया। इसकी भी कोई जानकारी किसी शिक्षक ने जिप अध्यक्ष को उपलब्ध नहीं कराई। मध्याह्न भोजन के स्टाक की जब जांच की गई तो 28 बैग चावल वहां पाया गया। जबकि मध्य विद्यालय डुमरी के प्रभारी प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार प्रभाकर भी बिना सूचना के अनुपस्थित पाए गए। यहां ग्रामीणों का गुस्सा काफी उफान पर था तथा शिकायत थी कि यहां न तो मध्याह्न भोजन संचालित होता है और न ही परिभ्रमण मद की राशि का खर्च किया गया। यहां चावल के भंडार की जांच की गई तो महज सात बोरे चावल पाए गए। जिप अध्यक्ष ने कन्या प्राथमिक विद्यालय राजपुर का भी निरीक्षण किया। बाद में वे जवाहर उच्च विद्यालय डुमरी-राजपुर भी गए तथा विद्यालय की महत्वपूर्ण पंजियों का अवलोकन किया। यहां स्थिति संतोषजनक बताई गई। निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा समिति अध्यक्ष पल्लवी देवी भी उपस्थित थीं।
No comments:
Post a Comment