सोनो, निज प्रतिनिधि : पिछले चार दशकों से बंद पड़े बरनार जलाशय योजना का कार्य पुन: चालू कराने को लेकर शनिवार को किसानों द्वारा प्रखंड परिसर में एक दिवसीय धरना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक फाल्गुनी प्रसाद यादव ने कहा कि 1977 में बिहार की सत्ता बदली और कर्पूरी ठाकुर के नेतृत्व वाली सरकार में बांध का निर्माण कार्य तेजी से चलाया गया। परंतु तकनीकी अड़चनों के कारण इसका निर्माण कार्य बंद पड़ा है। उन्होंने कहा कि यदि इस मुद्दे पर सरकार की आंखें नहीं खुली तो एक मार्च को बटिया में चक्का जाम किया जाएगा। इस अवसर पर बरनार बांध संघर्ष समिति के संयोजक कपिलदेव सिंह, पोषण प्रसाद यादव, जमादार सिंह, सूर्यनारायण पांडेय, रंजीत सिंह, गौरी शंकर मधुप, महेन्द्र प्रसाद यादव, मकबूल अंसारी, बलराम मंडल, सरयुग पासवान तथा हेमेश्वर यादव आदि ने भी संबोधित किया तथा बरनार जलाशय योजना की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
Sunday, 19 February 2012
कार्यक्रम में सहभागिता सुनिश्चित करने का संकल्प

Labels:
http://jamuigroup.blogspot.com/
Location:
Jamui, Bihar, India
शिवालयों में महाशिवरात्रि की तैयारी पूरी
झाझा, निज प्रतिनिधि : सोमवार को महाशिवरात्रि की तैयारी प्रखंड एवं शहर अंतर्गत स्थित शिवालयों में पूरी कर ली गई है। पीपराडीह महाशिवरात्रि एवं शिव बाजार समिति की ओर से झांकी निकालने की तैयारी की गई है। पीपराडीह समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि झांकी का उद्घाटन समाजसेवी राजीव कुमार करेंगे। 22 फरवरी को जागरण कार्यक्रम का आयोजन ऐक्सला रियल प्रोजेक्ट के चीफ डीओ तिवारी द्वारा किया गया है। जागरण में टी सीरीज की गायिका कुमकुम के अलावे बंगाल, बिहार के कलाकार भाग लेंगे। आकर्षण के रुप में 21 फीट का सड़क पर चलता-फिरता राक्षस, पिंजड़ा वाला भूत, भटकती आत्मा के अलावे अन्ना हजारे के लोकपाल बिल की झांकी भी शामिल रहेगा। झांकी को सफल बनाने में गुड्डु स्वामी, संतोष रावत, राकेश कुमार, पूजन, बबलू, विक्की राय, सौरभ, मुन्ना आदि कार्यकर्ताओं का योगदान सराहनीय है।
Labels:
http://jamuigroup.blogspot.com/
Location:
Jamui, Bihar, India
यात्री हुआ नशाखुरानी गिरोह का शिकार
झाझा : रविवार की सुबह झाझा-हावड़ा रेलखंड के 3039 अप हावड़ा नई दिल्ली जनता एक्सप्रेस के जेनरल बोगी से नशाखुरानी गिरोह के शिकार हुए एक यात्री को रेल पुलिस ने झाझा स्टेशन पर उतारा। उक्त यात्री के पाकेट से हावड़ा से हाथीदह का टिकट बरामद हुआ है। पीड़ित यात्री को इलाज हेतु स्थानीय रेफरल अस्पताल भेजा गया है। समाचार लिखे जाने तक उक्त यात्री की पहचान नहीं हो पाई थी।
एक साल से फरार अपराधी गिरफ्तार
झाझा: रविवार को आरपीएफ ने विगत एक साल से फरार चल रहे नौबाकुरा गांव के संजय यादव को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। इस संदर्भ में इंस्पेक्टर पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि रेल संपत्ति अवैध कब्जा अधिनियम के तहत वारंटी संजय यादव को गिरफ्तार किया गया।
एक साल से फरार अपराधी गिरफ्तार
झाझा: रविवार को आरपीएफ ने विगत एक साल से फरार चल रहे नौबाकुरा गांव के संजय यादव को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। इस संदर्भ में इंस्पेक्टर पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि रेल संपत्ति अवैध कब्जा अधिनियम के तहत वारंटी संजय यादव को गिरफ्तार किया गया।
Labels:
http://jamuigroup.blogspot.com/
Location:
Jamui, Bihar, India
सीएम करेंगे विकास की एक झलक का दीदार
जमुई, जागरण प्रतिनिधि : विकास की प्राथमिकताएं तय करने के सफर में सूबे के मुखिया नीतीश कुमार विकास की इच्छाशक्ति का एक दीदार भी करेंगे। मौका जिले के 22 वें स्थापना दिवस का होगा। सज रही चमन को बस अब उनके आने का इंतजार है। नवनिर्मित स्टेडियम को सजाया जा रहा है जिसकी गिनती सूबे के बड़े खेल स्टेडियमों में की जा रही है। 21 फरवरी यानि स्थापना दिवस का दिन युवाओं के लिए भी खास होगा। खेल स्टेडियम उनकी क्षमता के विकास का शुभ संकेत होगा। जहां वे अपने पूर्वजों की तुलना में बेहतर परिणाम देने में सक्षम होंगे।
450 करोड़ की योजनाओं का होगा उद्घाटन व शिलान्यास
स्थापना दिवस पर विकास पटरी पर दौड़ लगाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 450.29 करोड़ की लागत के कुल 188 योजनाओं का समेकित उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। जिसमें 114 योजनाओं का उद्घाटन व 74 योजनाओं का शिलान्यास होगा। सबसे अधिक लघु सिंचाई विभाग की योजनाओं का उद्घाटन होगा। इस विभाग के 65 करोड़ 84 लाख की लागत से 60 योजनाओं का उद्घाटन व 32 योजनाओं का शिलान्यास मुख्यमंत्री करेंगे। इसी प्रकार ग्रामीण कार्य विभाग एक की 37 योजनाओं का उद्घाटन व 25 योजनाओं का शिलान्यास होगा। जबकि ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल दो की 14 योजनाओं का शिलान्यास होगा। पथ निर्माण विभाग की चार व पीएचइडी की चार योजनाओं का उद्घाटन होगा।
बाक्स
स्थापना दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन
जिला के 22 वें स्थापना दिवस के मौके पर स्कूली बच्चों का खेल-कूद, शैक्षणिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा इसके इंतजाम किए गए हैं ताकि स्थापना दिवस की भव्यता प्रदान किया जा सके। 20 फरवरी को 100 मीटर की दौड़, गणित कूद, ऊंची कूद, लंबी कूद, भाषण व क्विज प्रतियोगिता, रंगोली, निबंध के साथ चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। देर शाम स्थानीय स्टेडियम मैदान में स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 21 फरवरी स्थापना दिवस-सह स्व. श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह का शुभारंभ दिन के एक बजे होगा। वहीं संध्या को कला, संस्कृति एवं युवा विभागों के कलाकारों द्वारा स्टेडियम मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी।
बाक्स
नेताओं का लगेगा जमावड़ा
जमुई जिले के 22 वां स्थापना दिवस व समाजवादी नेता श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह के मौके पर नेताओं का भी जमावड़ा होगा। समारोह का उद्घाटन सूबे के मुखिया नीतीश कुमार करेंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण कार्य विभाग व पंचायती राज विभाग मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री डॉ. भीमसिंह करेंगे। सूबे के कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि होंगे। वहीं सूबे के भवन निर्माण मंत्री दामोदर रावत, जमुई के सांसद भूदेव चौधरी व बांका सांसद पुतुल देवी विशिष्ट अतिथि के रुप में शिरकरत करेंगे। इस अवसर पर विधान पार्षद डॉ. वृजकेश्वर सिंह, संजय प्रसाद, डॉ. संजीव कुमार सिंह के अलावे सिकन्दरा विधायक रामेश्वर पासवान, स्थानीय विधायक अजय प्रताप , चकाई विधायक सुमित कुमार सिंह, प्रमंडलीय आयुक्त एसएम राजू सम्मानित अतिथि होंगे।

लूटी गई पीतल की मूर्ति बरामद
झाझा/सिमुलतला, निज प्रतिनिधि : रविवार को एक्सप्रेस ट्रेन के ब्रेक भान से अपराधियों द्वारा लूटी गई पीतल की मूर्ति को पुलिस के सहयोग से आरपीएफ ने बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात्रि अप रेलवे लाइन पर एक्सप्रेस ट्रेन का ब्रेक भान की बोगी को अपराधियों ने तोड़कर लगभग एक लाख की लागत से बने पीतल की विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्ति को सिमुलतला स्टेशन के समीप गिरा दिया गया। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने रेलवे पोल संख्या 349/17 एवं 349/27 तक के बीच दो बैग रेलवे ट्रैक के समीप गिरा हुआ देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिमुलतला पुलिस को दिया। उक्त सूचना के आधार पर सिमुलतला थाना प्रभारी एसएन राम घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा की पीतल का आठ बड़ा विष्णु भगवान की मूर्ति,चार राधे-कृष्ण की मूर्ति, एक लक्ष्मी एवं एक गणेश की मूर्ति बैग में पड़ा हुआ है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी मूर्ति का वजन लगभग 120 किलो होगा। बरामद सामान लगभग दस हजार के होंगे ।
Labels:
http://jamuigroup.blogspot.com/
Location:
Jamui, Bihar, India
सएमएस के जरिए रुपए ऐंठने वाला युवक धराया
जमुई, जागरण प्रतिनिधि : फर्जी एसएमएस कर दूसरे प्रदेशों के लोगों से रुपए ऐंठने वाला युवक शनिवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उस वक्त से दबोचा जब वह खैरा रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक से एकाउंट पर आए पैसे को निकालने पहुंचा था। गिरफ्तार युवक झाझा, थाना अंतर्गत फतेहपुर गांव का विद्या रजक बताया जाता है। इस युवक पर हरियाणा पुलिस में ठगी कर पैसे लेने का मामला दर्ज है। जमुई थानाध्यक्ष मो. जाकिर हुसैन गिरफ्तारी की सूचना हरियाणा पुलिस को दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार विद्या रजक मोबाइल से एसएमएस भेजकर कई लोगों को कई स्कीम का लाभ दिए जाने की बात कहता था। इसके झांसे में आकर कई लोग इसके बताए एकाउंट पर पैसे भेज देता था जब उसे स्कीम का लाभ नहीं मिला तो विद्या द्वारा बताए एकाउंट पर ठगी से संबंधित मामला दर्ज करा दिया। पीएनबी बैंक का एकाउंट होने के कारण सभी शाखाओं में इसकी जानकारी दी गई। शनिवार को जब विद्या पैसा निकालने बैंक पहुंचा तो बैंक प्रबंधक ने इसे बैठाकर पुलिस के हवाले कर दिया।
Labels:
http://jamuigroup.blogspot.com/
Location:
Jamui, Bihar, India
22 साल से फरार अपराधी गिरफ्तार
सिकन्दरा, निज प्रतिनिधि : पुलिस ने जमदेशपुर से 22 साल से फरार अपराधी को शनिवार की शाम महादेव सिमरिया से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त महादेव सिमरिया निवासी मो. यूसूफ आलम का पांचवां पुत्र मो. शमशेर खां उर्फ शमशूल वर्ष 1989 में जमशेदपुर के डीएन दूबे को छूरा घोंपकर हत्या करने का प्रयास किया था। इस मामले में शमशेर को एक वर्ष तक जेल की हवा खानी पड़ी। पुन: वर्ष 1990 में एफटीसी -7 जमशेदपुर सेशन ट्रायल संख्या 475/90 के तहत मो. शमशेर के विरुद्ध वारंट जारी कर दिया। नतीजतन मो. शमशेर जमशेदपुर से भागकर महादेव सिमरिया स्थित अपने घर पर नाम बदल कर मंजूर आलम के नाम से रह रहा था। बताते चलें कि विगत 22 फरवरी 2003 को इसके घर की कुर्की जब्ती सिकन्दरा पुलिस के सहयोग से की गई थी। वर्षो से फरार अपराधी मो. मंजूर अपने तथ्य को छुपाकर चुनाव आयोग के आंखों में धूल झोंक कर महादेव सिमरिया वार्ड नम्बर चार से पंच बन बैठा।
Labels:
http://jamuigroup.blogspot.com/
Location:
Jamui, Bihar, India
संस्थागत प्रसव लाभ को ले बढ़ी जागरुकता
सोनो : छह साल पहले सरकारी अस्पतालों में संस्थागत प्रसव लाभ की कोई सुविधा नहीं रहने से ग्रामीण क्षेत्र की निर्धन महिलाएं बेबशी में जीती थी। आज माहौल बदल गया है। आशा कार्यकर्ताओं की सक्रियता से सुरक्षित प्रसव का रिकार्ड कायम हुआ है। जच्चा-बच्चा की मृत्युदर पर लगभग नियंत्रण पा लेने की स्थिति बनती जा रही है। ऐसे में सरकारी अस्पतालों के प्रति आमलोगों का रुझान बढ़ा है। यदि हम पिछले छह वर्षो का डाटा देखें तो प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनो में संस्थागत प्रसव लाभ में बेतहाशा इजाफा दर्ज किया गया है।
वर्ष संस्थागत प्रसव
2006-07 81
2007-08 945
2008-09 1241
2009-10 1203
2010-11 1751
2011-12 (16 फरवरी 2012) 1546
वर्ष के चार महीनों में ज्यादा प्रसव लाभ
आंकडे़ बताते हैं कि जुलाई, सितम्बर, दिसम्बर तथा जनवरी माह में संस्थागत प्रसव लाभ के लिए अस्पताल पहुंचने वाली महिलाओं की संख्या वर्ष के अन्य महीनों की तुलना में ज्यादा होती है। ऐसे देखा जाए तो लगभग हर महीनों में यहां 125-150 महिलाएं प्रसव लाभ प्राप्त करती है।
संसाधनों की उपलब्धता नो टेंशन का कारण
16 फरवरी को प्रसव के लिए आई सुमिया देवी व मोहनी देवी बताती है कि आशा दीदी की जिद करने पर वे अस्पताल पहुंची। प्रसव पूर्व उन्हें दवाईयां दी गई तथा एम्बुलेंस से उन्हें यहां लाया गया। सुमिया का यह पहला प्रसव है सो वह कुछ डरी-डरी सी दिख रही थी। लेकिन उन्हें डाक्टर साहब पर पूरा भरोसा है कि उसका प्रसव पूरी तरह सुरक्षित होगा।
प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा
प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनो के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. खुश्तर आजमी कहते हैं कि संस्थागत प्रसव लाभ के लिए अस्पताल आई महिलाओं को यहां पूरी तरह चिकित्सीय सलाह पर रखा जाता है तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं का एक विशेष दल चौबीस घंटे निगरानी करता है। प्रसव में आने वाली परेशानी को प्राथमिकता के आधार पर निबटाया जाता है।

शताब्दी वर्ष पर होगा मुशायरा व कवि सम्मेलन
जमुई, जागरण प्रतिनिधि : बिहार के शताब्दी वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में जमुई में देश के नामी-गिरामी शायरों व कवियों का जमावड़ा लगेगा। यह आयोजन आठ अप्रैल को होगा। आयोजन की तैयारी को लेकर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएन झा की अध्यक्षता में शनिवार को मुशायरा कमेटी की बैठक हुई। उन्होंने बताया कि मुशायरा सह कवि सम्मेलन में वसीम बरेलवी (बरेली), नईम अख्तर (बुढ़ानपुर, महाराष्ट्र) नुसरत मेंहदी (भोपाल), इकबाल अख्तर (नई दिल्ली), मंसूर उस्मानी (मुरादाबाद) एवं मदन मोहन दानिश (ग्वालियर) शिरकत करेंगे। बैठक में डॉ. ललित कुमार सिंह, डॉ. अंजनी कुमार सिन्हा सहित अन्य ने भाग लिया।
172 पाउच शराब जब्त
खैरा, निज प्रतिनिधि : खैरा पुलिस ने शनिवार की रात्रि छापामार कर 172 पाउच शराब बरामद किया। इस सिलसिले में प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में जोगाझिंगाई के नंदलाल रविदास को अभियुक्त बनाया गया है। छापेमारी में 400 एमएल का 84 पाउच और 200 एमएल का 88 पाउच बरामद किया गया। हालांकि पुलिस को देखते ही नंदलाल भाग खड़ा हुआ। जब्त शराब को पुलिस थाना ले आयी है।
Labels:
http://jamuigroup.blogspot.com/
Location:
Jamui, Bihar, India
समाजसेवी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा
गिद्धौर, निज प्रतिनिधि : रविवार को प्रसाद भवन के प्रांगण में ग्रामीणों द्वारा समाजसेवी स्व. सूर्यनारायण रावत के प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता डॉ. शशिशेखर प्रसाद ने की। जदयू तकनीकी सेल के प्रदेश महासचिव शैलेन्द्र ने कहा कि स्व. रावत लाचार एवं बेबस लोगों की सहायता करना अपना धर्म समझते थे। सभा को पूर्व जिला पार्षद अध्यक्ष योगेन्द्र पासवान, शैलेन्द्र मेहता, दीनानाथ मंडल, कलानंद पांडेय, लक्ष्मीकांत शास्त्री, डॉ. विजियेन्द्र सत्यार्थी, मनीष पांडेय, मुखिया अशोक रविदास ने भी संबोधित किया। श्रद्धांजलि समारोह में रामाश्रय पांडेय, शैलेन्द्र जी, नीरज सिंह, फौदी यादव, शरीफ अंसारी, राधेश्याम दूबे के अलावे इलाके के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। पुण्यतिथि पर सूरज ईट उद्योग स्थल पर नवीन कुमार एवं ग्रामीणों द्वारा दर्जनों वृक्ष लगाए गए तथा गरीबों को वस्त्र दान किया गया।
Labels:
http://jamuigroup.blogspot.com/
Location:
Jamui, Bihar, India
सत्य की रक्षा का दायित्व सभी पर : नारायणानंद
जमुई, जागरण प्रतिनिधि : बिहारी गांव में जगत गुरु शंकराचार्य नारायणानंद जी महाराज के नेतृत्व में चल रहे श्रीश्री 108 महारुद्र यज्ञ के चौथे दिन हजारों महिलाओं ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच पूजा-अर्चना की। यज्ञ स्थल पर बने हवन कुंड में यजमान तथा काशी से आए आचार्यो की उपस्थिति में हवन किया गया। इस दौरान महिलाओं ने हवन कुंड के चारो ओर परिक्रमा की और ईश्वर का गुणगान किया। शनिवार को शंकराचार्य के आदेशानुसार नव निर्मित मां दुर्गा के मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू कर दिया गया। जगत गुरु शंकराचार्य नारायणानंद जी महाराज ने सदाचार के मार्ग पर चलने की बात बताई। साथ ही कहा कि सत्य की रक्षा का दायित्व सभी लोगों पर है जिसे सहज स्वीकार करना चाहिए। यज्ञस्थल पर शंकराचार्य के प्रवचन को सुनने के लिए हजारों की संख्या में लोग उपस्थित हो रहे हैं। मेले में विधि-व्यवस्था कायम रखने के लिए सुधांशु युवा क्लब बिहारी के सदस्यों को भार सौंपा गया है। 22 फरवरी तक चलने वाले महारुद्र यज्ञ में मंत्रोच्चारण तथा पूजा-अर्चना से भक्तिमय माहौल बना हुआ है।
Labels:
http://jamuigroup.blogspot.com/
Location:
Jamui, Bihar, India
कार्यक्रम आयोजित
जमुई : पर्यावरण जागरुकता को ले प्राथमिक विद्यालय अमरथ में पैरामाउंट ग्लोबल वेलफेयर सोसाइटी द्वारा वृक्षारोपण सह जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन समाजसेवी प्रकाश यादव ने किया। इस मौके पर संस्था सचिव विशुनदेव मांझी, मनोज मांझी, उपेन्द्र कुमार, युगल राम सहित सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया।
Labels:
http://jamuigroup.blogspot.com/
Location:
Jamui, Bihar, India
कंबल वितरित
झाझा: शुक्रवार को प्रखंड सभागार में विभिन्न पंचायतों के गरीब-नि:सहाय लोगों के बीच प्रखंड प्रमुख बबीता देवी द्वारा कंबल वितरण किया गया। इस मौके पर प्रमुख ने बताया कि पंसस की अनुशंसा पर लाभार्थियों को कंबल उपलब्ध कराया गया।
प्रशिक्षण का समापन
झाझा : शनिवार को प्रखंड के उमवि बेनीबांक में नवनियुक्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का तीस दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का समापन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि बीइइओ मो. नसीमुद्दीन अहमद थे। इस अवसर पर बीआरपी, प्रशिक्षण प्रभारी के अलावे सभी शिक्षक उपस्थित थे।
निरीक्षण
झाझा : प्रखंड के धमना पंचायत के पंसस ललन कुमार ने पंचायत अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया। पंसस ने बताया कि केन्द्र संख्या 1,2,3,4,5,6,9,10 एवं 11 पर सेविका एवं सहायिका उपस्थित थीं।
प्रशिक्षण का समापन
झाझा : शनिवार को प्रखंड के उमवि बेनीबांक में नवनियुक्त शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का तीस दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण का समापन समारोह का आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि बीइइओ मो. नसीमुद्दीन अहमद थे। इस अवसर पर बीआरपी, प्रशिक्षण प्रभारी के अलावे सभी शिक्षक उपस्थित थे।
निरीक्षण
झाझा : प्रखंड के धमना पंचायत के पंसस ललन कुमार ने पंचायत अंतर्गत संचालित आंगनबाड़ी केन्द्रों का निरीक्षण किया। पंसस ने बताया कि केन्द्र संख्या 1,2,3,4,5,6,9,10 एवं 11 पर सेविका एवं सहायिका उपस्थित थीं।
Labels:
http://jamuigroup.blogspot.com/
Location:
Jamui, Bihar, India
पुस्तकालय स्थापित करने की मांग
सरौन : फाल्गुनी प्रसाद महाविद्यालय के प्राचार्य प्रदीप कुमार, भाजपा मोर्चा के जिला प्रवक्ता मनोज पोद्दार, शिक्षक बबलू कुमार दूबे सहित दर्जनों शिक्षाविद एवं समाजसेवियों ने जिलाधिकारी मयंक वरबड़े को फैक्स के माध्यम से चकाई में अविलंब एक पुस्तकालय स्थापित करने की मांग दुहराई है। ज्ञात हो कि इससे पूर्व मांग को लेकर इनलोगों द्वारा जिलाधिकारी के समक्ष एक दिवसीय अनशन किया गया था। जिस पर तत्कालीन डीएम ने एक माह के अंदर पुस्तकालय मुहैया कराने का आश्वासन देकर अनशन तुड़बाया था।
तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
सरौन : चकाई प्रखंड अंतर्गत संकुल संसाधन केन्द्र सरौन में सामुदायिक प्रतिनिधियों का तीन दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हुआ। इस मौके पर प्रशिक्षक अनोज कुमार सिंह ने तदर्थ शिक्षा समितियों के अध्यक्ष, सचिव एवं विद्यालय प्रधानों से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने व शिक्षा के अधिकार पर अमल किए जाने की प्रतिबद्धता दुहराई। संकुल समन्वयक प्रमोद कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के मूल उद्देश्यों से अवगत कराया गया। राम प्रसाद यादव, मुंद्रिका देवी, सहौदी सोरेन, भिमलाल मोहली, पुष्पा देवी, कामदेव शर्मा, मुन्नी देवी ने भी सचिव एवं अध्यक्ष पद तथा तदर्थ विद्यालय शिक्षा समिति के अधिकारों व दायित्वों की जानकारी ली।
परिभ्रमण को रवाना
सरौन : मुख्यमंत्री बिहार दर्शन कार्यक्रम के तहत उत्क्रमित मध्य विद्यालय कठवारा के 35 छात्र-छात्राओं को शनिवार को प्रधानाध्यापक शुकदेव मंडल के नेतृत्व में भ्रमण हेतु गिरिडीह के खंडोली ले जाया गया। शिक्षक संजय कुमार चौधरी ने बताया कि दो वाहनों पर सवार होकर विद्यार्थी परिभ्रमण को रवाना हुए।

जदयू जिलाध्यक्ष को मातृशोक
जमुई : जदयू जिलाध्यक्ष ई. शंभूशरण की माता सियादेवी का निधन शुक्रवार की रात्रि हो गई। वे 102 वर्ष की थी। खैरा थाना अंतर्गत नवडीहा के मालवीय नगर स्थित अपने आवास पर उन्होंने अंतिम सांस ली। पिछले कुछ दिनों से वे बीमार चल रही थीं। निधन की खबर सुनकर भवन निर्माण मंत्री दामोदर रावत, विधायक रामेश्वर पासवान, पूर्व विधायक अर्जुन मंडल, फाल्गुनी यादव, विजय प्रकाश आदि जिलाध्यक्ष के घर जाकर शोक व्यक्त किया।
सफाई अभियान
जमुई : गुरु पूजा पर संत निरंकारी मंडल द्वारा शहर में सफाई व वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। मंडल सेवादल के सदस्यों ने जिलाधिकारी आवास से पुरानी बाजार तक सफाई अभियान चलाया। जिला प्रमुख ओंकार दास ने बताया कि बाबा हरदेव सिंह महाराज के जन्म दिवस पर यह कार्यक्रम आयोजित था। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को मोहनपुर में गुरुजी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
सफाई अभियान
जमुई : गुरु पूजा पर संत निरंकारी मंडल द्वारा शहर में सफाई व वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। मंडल सेवादल के सदस्यों ने जिलाधिकारी आवास से पुरानी बाजार तक सफाई अभियान चलाया। जिला प्रमुख ओंकार दास ने बताया कि बाबा हरदेव सिंह महाराज के जन्म दिवस पर यह कार्यक्रम आयोजित था। उन्होंने बताया कि 23 फरवरी को मोहनपुर में गुरुजी का जन्मोत्सव मनाया जाएगा।
Labels:
http://jamuigroup.blogspot.com/
Location:
Jamui, Bihar, India
मंदिर निर्माण को ले बैठक
जमुई : रविवार को जेएस रेस्ट हाउस में चित्रांश बंधुओं की बैठक नवल किशोर सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में चित्रगुप्त मंदिर निर्माण पर विचार-विमर्श हुआ। इस हेतु बने बायलाज में संशोधन के लिए छह लोगों की कमेटी बनाई गई। यह भी निर्णय लिया गया कि मंदिर निर्माण हेतु एक माह के अंदर जमीन खरीद कर निर्माण का ढांचा तैयार किया जाए। इस मौके पर मनोज कुमार सिन्हा, उमाशंकर प्रसाद, विजय किशोर प्रसाद, रणवीर प्रसाद अधिवक्ता, जयप्रकाश नारायण सिन्हा, सूर्य प्रकाश सिन्हा, जीतेन्द्र सिन्हा, राकेश कुमार रंजन आदि ने अपने-अपने सुझाव दिए।
Labels:
http://jamuigroup.blogspot.com/
Location:
Jamui, Bihar, India
एक दिवसीय तकनीकी कार्यशाला आयोजित
बरहट, निज प्रतिनिधि : रविवार को दलित बेरोजार युवकों का एक दिवसीय तकनीकी प्रशिक्षण कार्यशाला पाड़ो पंचायत के धोबनी गांव में किया गया। इसमें 35 युवकों ने प्रशिक्षण लिया। प्रशिक्षक प्रो. अनिल कुमार ने वोकेशनल प्रशिक्षण में डीजल पंप, जेनरेटर, मोटर साइकिल एवं मोबाइल रिपेयरिंग का प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण का आयोजक ग्रामीण विकास एवं सेवा संस्थान द्वारा किया गया। संस्था के अध्यक्ष प्रदीप कुमार ने बताया कि युवकों को उद्योग एवं स्वरोजगार हेतु बेहतर संभावना अवश्य खोजना चाहिए। कार्यशाला में उपस्थित कई सेवा संस्थान के प्रतिनिधियों ने भाग लिया जिसमें सोनिया कुमारी, अंजलि कुमारी, प्रकाश मांझी, प्रमोद कुमार, उषा देवी आदि प्रमुख हैं।
Labels:
http://jamuigroup.blogspot.com/
Location:
Jamui, Bihar, India
विदाई समारोह का आयोजन
सरौन, निज प्रतिनिधि : चकाई थाना परिसर में निवर्तमान थानाध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता नए थानाध्यक्ष दुर्गेश राम ने की। जबकि कार्यक्रम का संचालन एएसआई बीके राय ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गाकर किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने श्री द्विवेदी के थानाध्यक्ष के रुप में किए गए कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि नौकरी पेशा में तबादला लगा रहता है जो पदाधिकारी अच्छे कार्य करते हैं उसे लोग लंबे समय तक याद रखते हैं। मौके पर रंजीत राय, शालीग्राम पांडेय, राजीव सिंह, जयकुमार शुक्ला, भुनेश्वर पासवान, मो. सिकन्दर, शंभू केशरी, कन्हाय लाल गुप्ता, साको राय, दिनेश, प्रसादी पासवान, जिला पार्षद सुरेश राम आदि उपस्थित थे।
Labels:
http://jamuigroup.blogspot.com/
Location:
Jamui, Bihar, India
Wednesday, 15 February 2012
कोर्स नहीं हुआ पूरा, परीक्षार्थियों का टेंशन
सिकन्दरा, निज प्रतिनिधि : 22 फरवरी से शुरु हो रही बिहार बोर्ड की वार्षिक माध्यमिक परीक्षा को लेकर परीक्षार्थियों में उहापोह की स्थिति बनी हुई है। जहां एक ओर बोर्ड परीक्षा का भूत परीक्षार्थियों के सिर पर है वहीं दूसरी ओर परीक्षार्थियों का मेंटल टेंशन भी काफी बढ़ गया है। कठिन मेहनत के बाद भी इन दिनों परीक्षार्थियों को परीक्षा की चिंता सताए हुए है।
परीक्षा के संबंध में क्या कहते हैं परीक्षार्थी
परीक्षा से उत्पन्न परेशानी को लेकर सिकन्दरा श्रीकृष्ण उच्च विद्यालय के छात्र रविकांत कुमार कहते हैं कि तैयारी अच्छी नहीं होने के कारण परेशानी बनी हुई है। वहीं छात्र विपिन कुमार परीक्षा के नाम पर सहमते हुए कहा कि विद्यालय प्रबंधन के द्वारा विद्यालय में एक भी विषय का कोर्स पूरा नहीं किया जा सका है। जिससे परीक्षा की तैयारी ठीक ढंग से नहीं हो पाई है। परियोजना बालिका उच्च विद्यालय की छात्रा शिखा कुमारी बताती है कि मुझे परीक्षा में सबसे अधिक डर सामाजिक विज्ञान को लेकर है। क्योंकि इसकी तैयारी नहीं हो पाई है। छात्रा अंशु कुमारी, नेहा, सुजाता आदि का कहना है कि परीक्षा को लेकर हमलोगों की तैयारी अच्छी है जहां परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक लाने की दावा करती है। वहीं छात्रा कहती है कि अगर निजी कोचिंग का सहारा नहीं लेते तो हमलोगों को परीक्षा में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता।
क्या कहती है प्रधानाध्यापिका
बालिका परियोजना उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापिका प्रतिभा सिन्हा का कहना है कि उच्च विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं के साथ-साथ शिक्षकों का अभाव है जिस कारण छात्राओं को पठन-पाठन में काफी परेशानी होती है। श्रीकृष्ण उच्च विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक नरसिंह झा का कहना है कि सभी विषयवार शिक्षक नहीं रहने से समय पर कोर्स पूरा नहीं हो पाया है।

भागलपुर की टीम ने पटना को हराया
जमुई, जागरण प्रतिनिधि : बुधवार को केकेएम कॉलेज के मैदान में जमुई चैंलेजर्स ट्राफी अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मैच प्रभा एकादश पटना व भागलपुर एलेवन के बीच खेला गया। मैच में भागलपुर की टीम ने पटना को 63 रनों से पराजित किया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भागलपुर की टीम ने 29.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 177 रन बनाए। जिसमें हिमांशु ने सर्वाधिक 61 रनों का योगदान दिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए पटना की प्रभा एकादश टीम 24.3 ओवरों में 114 रन बनाकर आल आउट हो गई। भागलपुर के हिमांशु को बेहतर बल्लेबाजी के लिए मैन आफ द मैच चुना गया। जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. एसएन झा ने हिमांशु को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मैच में निर्णायक की भूमिका बिहार रणजी पैनल के अम्पायर राजेश कुमार सिंह तथा शेखर सिंह ने निभाई। टूर्नामेंट का अगला मैच 17 फरवरी को पटना-देवघर के बीच खेला जाएगा।
Labels:
http://jamuigroup.blogspot.com/
Location:
Jamui, Bihar, India
सीएम के आगमन को लेकर प्रशासन सक्रिय
जमुई, जागरण प्रतिनिधि : जिला स्थापना के मौके पर सूबे के मुखिया नीतीश कुमार के संभावित आगमन को लेकर जिला प्रशासन सक्रिय दिखने लगी है। बुधवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय में जिलाधिकारी मयंक वरबड़े की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। बैठक में तकनीकी विभाग के जिला स्तरीय पदाधिकारियों के अलावे जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक ने भी भाग लिया। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर वैसे विकास कार्यो के क्रियान्वयन की समीक्षा की जिसका स्थापना दिवस के मौके पर शिलान्यास अथवा उद्घाटन कराया जा सके। इस बाबत उपविकास आयुक्त गिरिजेश प्रसाद श्रीवास्तव को नोडल पदाधिकारी बनाया गया। तकनीकी विभाग योजनाओं की सूची नोडल पदाधिकारी को उपलब्ध कराएंगे। जिसका 21 फरवरी को मुख्यमंत्री द्वारा शिलान्यास व उद्घाटन किया जाएगा। बैठक में पथ निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता कामेश्वर तिवारी, आरईओ टू के कार्यपालक अभियंता जयप्रकाश पासवान, लघु सिंचाई विभाग के केके सिंह, वरीय उपसमाहर्ता राजीव श्रीवास्तव, अग्रणी बैंक प्रबंधक राजीव कुमार सिंह के अलावे पीएचईडी, सिंचाई, बिजली, कृषि विभाग के पदाधिकारियों ने भी भाग लिया।
Labels:
http://jamuigroup.blogspot.com/
Location:
Jamui, Bihar, India
प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक पद के लिए हुआ साक्षात्कार
जमुई, जागरण प्रतिनिधि : बुधवार को समाहरणालय के सभाकक्ष में संविदा आधारित प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक पद हेतु आवेदकों का साक्षात्कार लिया गया। जिसमें कुल 21 अभ्यर्थियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। अत्यंत पिछड़ा वर्ग के एक पद के लिए साक्षात्कार के दौरान पांच अभ्यर्थी उपस्थित हुए। जबकि पिछड़ा वर्ग के एक पद के लिए 16 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार दिया। अनुसूचित जाति के पद के लिए एक भी अभ्यर्थी उपस्थित नहीं हुए। नियोजन पैनल के सदस्यों द्वारा सभी अभ्यर्थियों के प्रमाण पत्रों की जांच की गई। साथ ही उनके अनुभव के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर नियोजन समिति पैनल के अध्यक्ष मयंक वरबड़े, सीएस डॉ. चन्द्रश्वर चौधरी, डीआरडीए डायरेक्टर मनोज कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विजय कुमार, डीपीएम अजय कुमार सिंह, नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी अजय कुमार मिश्रा तथा जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी मुकेश कुमार उपस्थित थे। मालूम हो कि जिले भर में प्रखंड स्वास्थ्य प्रबंधक के नौ पद स्वीकृत हैं जिसमें से तीन पद वर्तमान में रिक्त हैं। साक्षात्कार के बाद दो दिनों के अंदर अभ्यर्थियों के नियोजन की अंतिम सूची प्रकाशित कर दी जाएगी।
Labels:
http://jamuigroup.blogspot.com/
Location:
Jamui, Bihar, India
गरीबों की अनदेखी हुई वार्ड पांच में
जमुई : जमुई नगर परिषद का महत्वपूर्ण वार्ड पांच का आधा भाग आज भी कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। बरसात में लोगों को घर पहुंचने के लिए कीचड़ होकर जाना पड़ता है। इसके अलावे दर्जनों ऐसे लोग हैं जिन्हें अन्नपूर्णा अंत्योदय का लाभ नहीं मिला। वार्ड के आनंदी झा कहते हैं कि वार्ड आयुक्त समान भावना से कार्य नहीं करते। स्वजातीय मोहल्ले में काम तो करते हैं परंतु हमलोगों के मुहल्ले में नाले की सफाई तक नहीं होती। वार्ड के कविन्द्र राम कहते हैं कि इस वार्ड में गरीबों की अनदेखी हुई है। हमलोगों को मिलने वाली सुविधाएं अमीरों को मिल दे दी गई है। उन्होंने कहा कि हमलोगों के मुहल्ले में वार्ड आयुक्त ने सड़क निर्माण नहीं करवाया। सुरेन्द्र मंडल कहते हैं कि वार्ड आयुक्त ने हमारे मुहल्ले में कोई काम नहीं करवाया। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर सड़क का निर्माण एवं पेयजल की सुविधा मिलनी चाहिए परंतु जिनके माथे में तेल था उन्हें ही पूछा गया। लखन साव कहते हैं कि हमारे वार्ड आयुक्त बहुत ही कर्मठ हैं। उन्होंने सड़क, नाला बनवाया। इतना ही नहीं चार दशक से अधिक समय से चिर-प्रतीक्षित वार्ड को शहरी फीडर से जुड़वाने का काम किया। सुमिता देवी कहती हैं कि वार्ड आयुक्त ने विकास तो किया परंतु सरकारी योजनाओं का लाभ अपने समर्थकों को ही दिया।
Labels:
http://jamuigroup.blogspot.com/
Location:
Jamui, Bihar, India
और बैठने को मिला जिप अध्यक्ष को बेंच
jamui, जागरण प्रतिनिधि : बुधवार को मलयपुर स्थित कृत्यानंद मध्य विद्यालय का औचक निरीक्षण करने पहुंचे जिप अध्यक्ष ब्रह्मादेव रावत डीडीसी गिरिजेश श्रीवास्तव को उपलब्ध व्यवस्था पर झेंप जाना पड़ा। हालांकि चेहरे पर नाराजगी के भाव साफ दिख रहे थे। बच्चों की बात छोड़िए जिप अध्यक्ष व डीडीसी को बिठाने के लिए कुर्सी नहीं थी। लिहाजा बेंच पर बैठकर उन्हें शिक्षकों से बातचीत करनी पड़ी। मौके पर जिला कार्यक्रम पदाधिकारी (सर्वशिक्षा) राजदेव राम भी मौजूद थे। उन्हें भी विद्यालय के हालात का अंदाजा नहीं था। महज 25 प्रतिशत बच्चे उपस्थित थे जो जमीन पर बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। प्राचार्य शांति निकेतन सिंह के अलावे दो अन्य शिक्षक अनुपस्थित पाए गए। जिप अध्यक्ष ने जब उपस्थित शिक्षक से संसाधनों के बारे में पूछा तो कई बात उभरकर सामने आई। एक सप्ताह पूर्व 30 हजार रुपए की निकासी हुई। पर चेक बुक नहीं दिखाया गया। शिक्षक ने कुछ बताने पर असमर्थता जताई। विद्यालय की स्थिति पर जिप अध्यक्ष ने नाराजगी जताते हुए उपविकास आयुक्त व विभागीय पदाधिकारी को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जिले के पुराने विद्यालयों में शुमार कृत्यानंद की स्थिति किसी मायने में गुणात्मक शिक्षा परोसने लायक नहीं है। बाद में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने प्राचार्य सहित दो शिक्षकों पर अनुशासनिक कार्रवाई करने की बात कही। पदाधिकारियों ने खर्च का ब्योरा, कैशबुक, चेकबुक उपविकास आयुक्त कार्यालय में उपलब्ध कराने का निर्देश उपस्थित शिक्षक को दिया।
Labels:
http://jamuigroup.blogspot.com/
Location:
Jamui, Bihar, India
जेल में बंद कैदियों का न्यायालय जाने से इंकार
जमुई, जागरण प्रतिनिधि : बुधवार को जमुई उपकारा में बंद कैदियों ने न्यायालय जाने से इंकार कर दिया। कैदी विरोध स्वरुप बनियान पहनकर कोर्ट जाना चाहते थे। कैदियों द्वारा हंगामा किए जाने की सूचना पर पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने जेल पहुंचकर कैदियों को समझाने का प्रयास किया। अंतत: शाम में कैदी माने। कैदियों का आरोप था कि पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र कुमार शर्मा ने कोर्ट हाजत में कैदियों के साथ मारपीट की। इसी के विरोध स्वरुप बुधवार को गुलाबी यादव, टनटन मिश्रा, दीपक तांती, विटामिन यादव, प्रमोद यादव, सोहन हेम्ब्रम के नेतृत्व में कैदी बुधवार को अनशन पर बैठ गए। उनलोगों ने कोर्ट जाने से इंकार कर दिया। बाद में वे बनियान पहनकर कोर्ट जाना चाहते थे। सूचना मिलते ही सहायक पुलिस अधीक्षक पुष्कर आनंद, एसडीओ एके सिंह एवं मुख्यालय डीएसपी मदन आनंद जेल पहुंचकर कैदियों को समझाने का प्रयास किया। शाम में कैदियों का गुस्सा शांत हुआ। इधर एएसपी ने बताया कि कुख्यात अपराधी कोर्ट हाजत से भागने की योजना बना रहे थे। इसी की जांच करने पुलिस अधीक्षक मंगलवार को कोर्ट हाजत गए थे। अपनी योजना विफल देख कैदियों ने झूठा आरोप मढ़कर परेशानी पैदा की।
Labels:
http://jamuigroup.blogspot.com/
Location:
Jamui, Bihar, India
कार्यक्रम की सफलता को लेकर बैठक
जमुई, जागरण प्रतिनिधि : स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए बुधवार को परिसदन में राजग नेताओं ने बैठक की। पूर्व परिवहन मंत्री व विधायक अजीत कुमार, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुधीर कुमार ने कहा कि 20 फरवरी को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में जयंती मनायी जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री मुख्य अतिथि होंगे। समारोह में राजग के कई मंत्री व विधायक शिरकत करेंगे। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले को स्वामी सहजानंद स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नवल किशोर सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष ई. शंभू शरण, नगर महामंत्री गोपाल कृष्ण, विवेक कुमार सिंह, वृजनंदन सिंह, हरदेव सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।
Labels:
http://jamuigroup.blogspot.com/
Location:
Jamui, Bihar, India
कई ट्रेनें रद, कई विलंब से चली
सिमुलतला : राजेन्द्र नगर (टी) स्टेशन पर इंटरलाकिंग कार्य होने के कारण कई गाड़ियां रद होने व कई के विलंब से चलने से यात्री परेशान रहे। सिमुलतला स्टेशन मास्टर रजनीकांत ने बताया कि अप में हटिया पटना पाटलीपुत्रा एक्सप्रेस पांच घंटा 15 मिनट, उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस तीन घंटा विलंब से चली। इसके अलावे इंटरसीटी, टाटा दानापुर एक्सप्रेस, उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस रुट बदल कर चलेगी। जबकि इंटरसीटी रद एवं जनता एक्सप्रेस के घंटों लेट चलने की सूचना मिली है।
Labels:
http://jamuigroup.blogspot.com/
Location:
Jamui, Bihar, India
रामप्रवेश बने प्रदेश सचिव
जमुई : दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार साधु ने काकन गांव के रामप्रवेश पासवान को प्रदेश सचिव मनोनित किया है। उन्होंने कहा है कि श्री पासवान की कर्मठता एवं कार्यकुशलता को देखते हुए यह जिम्मेवारी सौंपी गई है।
बैठक
जमुई : बुधवार को जिला पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक शुक्रदास स्मृति भवन में रणधीर प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 19 फरवरी को पटना में आयोजित राज्यस्तरीय सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया गया। इस मौके पर पेंशनरों को 300 रुपया चिकित्सा भत्ता एवं पारिवारिक पेंशन को 50 प्रतिशत करने का अनुरोध किया गया। बैठक में सरयुग पासवान, सोमनाथ राजहंस, सुरेश कुमार सिंह, विजय कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे।
छिनतई
जमुई : मंगलवार की रात्रि गरसंडा पुल पर अज्ञात अपराधियों ने दौलतपुर निवासी चन्द्रशेखर मंडल से उनका दोपहिया वाहन लूट लिया। वे बालाडीह स्थित अपने ससुराल जा रहे थे। इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी गई है।

कृषक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन
लक्ष्मीपुर, निज प्रतिनिधि : कृषि विभाग आत्मा लखीसराय द्वारा प्रायोजित तीन दिवसीय आवासीय कृषक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र खादीग्राम में किया गया। जिसका उद्घाटन कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी कार्यक्रम समन्वयक ब्रजेश कुमार, आत्मा लखीसराय के परियोजना निदेशक अशोक कुमार सिन्हा एवं किसान श्रीराम, दिनेश शर्मा ने संयुक्त रुप से किया। कार्यक्रम में चयनित किसानों को खेती की नई तकनीक एवं परेशानियों के निराकरण की जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में सब्जी उत्पादन एवं पशुपालन के बारे में भी बताया गया। प्रशिक्षण शिविर में लखीसराय जिले के विभिन्न प्रखंडों के 50 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन कृषि वैज्ञानिक प्रमोद कुमार सिंह ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन लखीसराय के प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप रजक ने की। इस मौके पर कृषि वैज्ञानिक रंजन कुमार सिंह तथा डॉ. आलोक सिंह के साथ-साथ दर्जनों किसान उपस्थित थे।
Labels:
http://jamuigroup.blogspot.com/
Location:
Jamui, Bihar, India
प्रशिक्षण शिविर का समापन
लक्ष्मीपुर, निज प्रतिनिधि : कन्या मध्य विद्यालय गोड्डी में तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर के माध्यम से प्रशिक्षक संजय मंडल और योगेन्द्र प्रसाद यादव के द्वारा विद्यालय तदर्थ समिति के सभी सदस्यों एवं समुदाय के जनप्रतिनिधियों को विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति को बढ़ाने हेतु तकनीकी जानकारी दी गई। इस मौके पर विनय कुमार, कुंवर प्रसाद सिंह, माला देवी आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। वहीं मटिया स्थित चन्द्रशेखर सिंह उच्च विद्यालय में दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन मुखिया अरुण हांसदा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वरीय प्रेरक दिनेश कुमार साह और प्रेरक ज्ञान लता कुमारी के द्वारा पर्यवेक्षिका आधारित वीटी प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर केआरपी नंदकिशोर यदुवंशी, वार्ड सदस्य संजय वर्णवाल, बबीता भारती सहित कई लोग उपस्थित थे।
Labels:
http://jamuigroup.blogspot.com/
Location:
Jamui, Bihar, India
गलत बयानबाजी पर रोष
सिकन्दरा : सांख्यिकी निदेशक जीतेन्द्र कुमार द्वारा सांख्यिकी कार्यकर्ताओं के विरुद्ध दिए गए गलत बयानबाजी के विरुद्ध प्रखंड के सभी सांख्यिकी कार्यकर्ताओं में रोष है। सांख्यिकी कार्यकर्ताओं ने सांख्यिकी निदेशालय के खिलाफ उच्च न्यायालय पटना में याचिका दायर करने की बात कही।
समापन
सिकन्दरा : प्रखंड के लछुआड़ संकुल संसाधन केन्द्र में चल रहे तीन दिवसीय आवासीय सामुदायिक जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण का समापन बुधवार को किया गया। प्रशिक्षक विजय कुमार सिंह एवं सुनिल कुमार सुमन थे। इस मौके पर संकुल समन्वयक साधु शरण यादव, विद्यालय के प्रभारी सरीता कुमारी दास समेत दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।
समापन
सिकन्दरा : प्रखंड के लछुआड़ संकुल संसाधन केन्द्र में चल रहे तीन दिवसीय आवासीय सामुदायिक जनप्रतिनिधियों का प्रशिक्षण का समापन बुधवार को किया गया। प्रशिक्षक विजय कुमार सिंह एवं सुनिल कुमार सुमन थे। इस मौके पर संकुल समन्वयक साधु शरण यादव, विद्यालय के प्रभारी सरीता कुमारी दास समेत दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।
Labels:
http://jamuigroup.blogspot.com/
Location:
Jamui, Bihar, India
इंदिरा आवास घोटाले में पांच पर प्राथमिकी दर्ज
सोनो, निज प्रतिनिधि : लखनकियारी पंचायत में इंदिरा आवास की राशि गबन करने एवं शपथ पत्र का उल्लंघन कर दोहरा लाभ प्राप्त करने वाली पांच महिलाओं पर बीडीओ राणा प्रताप सिंह ने सोनो थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बीडीओ के पत्रांक 129 दिनांक 14.2.2012 के आलोक में सोनो थानाध्यक्ष ने मामला दर्ज किया है। जिनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है उनमें अफसाना खातून पति कमरुद्दीन मियां ग्राम छड़ना, गुड़िया देवी पति जगदीश तूरी ग्राम लखनकियारी, तारा देवी पति गुरुचरण दास ग्राम लखनकियारी तथा मुसली देवी पति ब्रह्मादेव साव ग्राम डुब्बा के नाम है। उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा पूर्व में एवं वर्तमान में इंदिरा आवास की राशि प्राप्त कर ली गई है। इनके द्वारा गलत सूचना देकर स्वीकृति पत्र शपथ पत्र प्रस्तुत कर वर्ष 2010-11 में पुन: इंदिरा आवास की राशि झांसा देकर प्राप्त कर ली गई। जांच के दौरान मामला प्रकाश में आया।
Labels:
http://jamuigroup.blogspot.com/
Location:
Jamui, Bihar, India
ग्रामीण विकास शिविर आयोजित
जमुई, निज प्रतिनिधि : प्रखंड के मंझवे पंचायत में ग्राम विकास शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुखिया घनश्याम प्रसाद ने की। शिविर में 50 लोगों का स्वास्थ्य जांच एवं 40 पशुओं की जांच की गई। साथ ही दवा का भी वितरण किया गया। शिविर में वृद्धा एवं विधवा पेंशन के दस एवं दाखिल -खारिज के दो आवेदन प्राप्त हुए। शिविर के दौरान अधिकारियों व पंचायत प्रतिनिधियों ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक अनुपस्थित पाए गए। लोगों ने बताया कि प्रशिक्षित शिक्षक के होते अप्रशिक्षित कनीय शिक्षक प्रभार में हैं। इस मौके पर बीडीओ अनिल कुमार सिन्हा, सभी पंचायत प्रतिनिधि एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
इधर गिद्धौर प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को प्रखंड के सेवा पंचायत अंतर्गत पंचायत भवन में ग्राम विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बीडीओ सत्येन्द्र महतो ने वृद्धा पेंशन के 136 लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र दिए तथा दस नि:शक्त को प्रमाण पत्र दिया। शिविर में ग्रामीणों द्वारा दाखिल-खारिज के लिए कुल 28 आवेदन राजस्व कर्मचारी को दिया। ग्राम विकास शिविर में उपस्थित प्रा. स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉ. विजयेन्द्र सत्यार्थी ने 65 मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त दवा वितरित किया। शिविर की अध्यक्षता मुखिया बुलबुल देवी ने किया। मौके पर सीओ ठुइयां उरांव, उपमुखिया पुनम देवी, पंसस प्रकाश पासवान, नरेश यादव, पंचायत सचिव मनोहर सिंह, कार्यालय सहायक सत्येन्द्र सिन्हा, अवधेश कुमार, रामचन्द्र पासवान, मुकेश सिंह, राघव सिंह, गजानंद यादव, राजस्व कर्मचारी के अलावे सैकड़ों मौजूद थे।
इधर चकाई प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को नौआडीह पंचायत के करही गांव में बीडीओ मनोज कुमार सिंह द्वारा ग्राम विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुखिया राजू कोल, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी नरेश कुमार, पंचायत सचिव नवल किशोर मंडल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
इधर सिकन्दरा प्रतिनिधि के अनुसार मंजोष पंचायत में मुखिया पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में ग्राम विकास शिविर का आयोजन किया गया। बीडीओ अजय कुमार दास, पंचायती राज पदाधिकारी विकास कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

धूमधाम से मनाया जाएगा वार्षिकोत्सव
गुरुवार को झाझा स्थित श्रीश्याम मंदिर का वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। श्रीश्याम मंडल के कार्यकारी अध्यक्ष मोतीलाल गोयल ने बताया कि इस कार्यक्रम में दोपहर को श्याम प्रभु को स्वामणि भोग लगाया जाएगा। हर वर्ष फरवरी माह की 16 तारीख को मंदिर का वार्षिकोत्सव के साथ ही फागन मेलो का आगाज किया जाता है।
संथाली गायन यात्रा का आयोजन
झाझा : युवा समिति नारगंजो के अध्यक्ष सुखन बास्के ने बताया कि शिवरात्रि के अवसर पर 20 फरवरी को संथाली गायन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम विगत 30 जनवरी को स्थगित किया गया था।
संथाली गायन यात्रा का आयोजन
झाझा : युवा समिति नारगंजो के अध्यक्ष सुखन बास्के ने बताया कि शिवरात्रि के अवसर पर 20 फरवरी को संथाली गायन यात्रा का आयोजन किया जा रहा है। उक्त कार्यक्रम विगत 30 जनवरी को स्थगित किया गया था।
Labels:
http://jamuigroup.blogspot.com/
Location:
Jamui, Bihar, India
प्रशिक्षण शिविर का समापन
संकुल संसाधन केन्द्र आदर्श मध्य विद्यालय चकाई में बुधवार को तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। इस मौके पर बीइइओ शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने तदर्थ समिति के सचिव, अध्यक्ष एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों को विद्यालयों में आने वाले विभिन्न अनुदानों का समुचित उपयोग करने की विधि बताई। संकुल समन्वयक संजीव कुमार कौशिक एवं संचालक सह प्रभारी प्रधानाध्यापक माधुरी कुमारी, प्रशिक्षक दीपक पांडेय, दिलीप कुमार सिन्हा, वार्ड सदस्य, सिकन्दर यादव, राजकुमार रावत, देवंती देवी, सचिव गीता देवी, सुनीता देवी, सोहगीला देवी, बेबी खातून, पप्पू खलीफा, प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार ने शत-प्रतिशत बच्चों का विद्यालय में नामांकन एवं छीजन रोकने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का संकल्प व्यक्त किया।
Labels:
http://jamuigroup.blogspot.com/
Location:
Jamui, Bihar, India
प्रधानाध्यापकों को दी गई लेखा संधारण की जानकारी
स्थानीय बीआरसी में बुधवार को प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को लेखा संधारण व अंकेक्षण की तकनीकी जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से एक दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्राथमिक शिक्षा एवं सर्वशिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी के निर्देशानुसार एके भगत एवं इनके सहयोगियों द्वारा शिक्षकों को प्रासंगिक विषय पर महत्वपूर्ण जानकारियां उपलब्ध कराई गई। इस मौके पर बीइइओ शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने प्रधानाध्यापकों को लेखासंधारण व अंकेक्षण के महत्व पर विस्तार से बताया। मध्याह्न भोजन प्रभारी अमीर दास द्वारा विद्यालयों में मीड डे मील की समीक्षा की गई। इस मौके पर लेखा सहायक मृत्युंजय कुमार, बीआरपी अरविंद कुमार ने शिक्षकों को पंजी संधारण एवं शेष विद्यालयों में तदर्थ शिक्षा समिति का गठन अविलंब कराने का निर्देश भी दिया।
Labels:
http://jamuigroup.blogspot.com/
Location:
Jamui, Bihar, India
Subscribe to:
Posts (Atom)