Wednesday, 15 February 2012

कार्यक्रम की सफलता को लेकर बैठक

जमुई, जागरण प्रतिनिधि : स्वामी सहजानंद सरस्वती की जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए बुधवार को परिसदन में राजग नेताओं ने बैठक की। पूर्व परिवहन मंत्री व विधायक अजीत कुमार, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सुधीर कुमार ने कहा कि 20 फरवरी को पटना के श्रीकृष्ण मेमोरियल हाल में जयंती मनायी जाएगी। मुख्यमंत्री कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे, जबकि उपमुख्यमंत्री मुख्य अतिथि होंगे। समारोह में राजग के कई मंत्री व विधायक शिरकत करेंगे। समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले को स्वामी सहजानंद स्मृति सम्मान से सम्मानित किया जाएगा। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नवल किशोर सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष ई. शंभू शरण, नगर महामंत्री गोपाल कृष्ण, विवेक कुमार सिंह, वृजनंदन सिंह, हरदेव सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment