Sunday, 19 February 2012

22 साल से फरार अपराधी गिरफ्तार

सिकन्दरा, निज प्रतिनिधि : पुलिस ने जमदेशपुर से 22 साल से फरार अपराधी को शनिवार की शाम महादेव सिमरिया से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त महादेव सिमरिया निवासी मो. यूसूफ आलम का पांचवां पुत्र मो. शमशेर खां उर्फ शमशूल वर्ष 1989 में जमशेदपुर के डीएन दूबे को छूरा घोंपकर हत्या करने का प्रयास किया था। इस मामले में शमशेर को एक वर्ष तक जेल की हवा खानी पड़ी। पुन: वर्ष 1990 में एफटीसी -7 जमशेदपुर सेशन ट्रायल संख्या 475/90 के तहत मो. शमशेर के विरुद्ध वारंट जारी कर दिया। नतीजतन मो. शमशेर जमशेदपुर से भागकर महादेव सिमरिया स्थित अपने घर पर नाम बदल कर मंजूर आलम के नाम से रह रहा था। बताते चलें कि विगत 22 फरवरी 2003 को इसके घर की कुर्की जब्ती सिकन्दरा पुलिस के सहयोग से की गई थी। वर्षो से फरार अपराधी मो. मंजूर अपने तथ्य को छुपाकर चुनाव आयोग के आंखों में धूल झोंक कर महादेव सिमरिया वार्ड नम्बर चार से पंच बन बैठा।

No comments:

Post a Comment