जमुई, जागरण प्रतिनिधि : विकास की प्राथमिकताएं तय करने के सफर में सूबे के मुखिया नीतीश कुमार विकास की इच्छाशक्ति का एक दीदार भी करेंगे। मौका जिले के 22 वें स्थापना दिवस का होगा। सज रही चमन को बस अब उनके आने का इंतजार है। नवनिर्मित स्टेडियम को सजाया जा रहा है जिसकी गिनती सूबे के बड़े खेल स्टेडियमों में की जा रही है। 21 फरवरी यानि स्थापना दिवस का दिन युवाओं के लिए भी खास होगा। खेल स्टेडियम उनकी क्षमता के विकास का शुभ संकेत होगा। जहां वे अपने पूर्वजों की तुलना में बेहतर परिणाम देने में सक्षम होंगे।
450 करोड़ की योजनाओं का होगा उद्घाटन व शिलान्यास
स्थापना दिवस पर विकास पटरी पर दौड़ लगाएगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 450.29 करोड़ की लागत के कुल 188 योजनाओं का समेकित उद्घाटन व शिलान्यास करेंगे। जिसमें 114 योजनाओं का उद्घाटन व 74 योजनाओं का शिलान्यास होगा। सबसे अधिक लघु सिंचाई विभाग की योजनाओं का उद्घाटन होगा। इस विभाग के 65 करोड़ 84 लाख की लागत से 60 योजनाओं का उद्घाटन व 32 योजनाओं का शिलान्यास मुख्यमंत्री करेंगे। इसी प्रकार ग्रामीण कार्य विभाग एक की 37 योजनाओं का उद्घाटन व 25 योजनाओं का शिलान्यास होगा। जबकि ग्रामीण कार्य विभाग कार्य प्रमंडल दो की 14 योजनाओं का शिलान्यास होगा। पथ निर्माण विभाग की चार व पीएचइडी की चार योजनाओं का उद्घाटन होगा।
बाक्स
स्थापना दिवस पर कार्यक्रमों का आयोजन
जिला के 22 वें स्थापना दिवस के मौके पर स्कूली बच्चों का खेल-कूद, शैक्षणिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। जिला प्रशासन द्वारा इसके इंतजाम किए गए हैं ताकि स्थापना दिवस की भव्यता प्रदान किया जा सके। 20 फरवरी को 100 मीटर की दौड़, गणित कूद, ऊंची कूद, लंबी कूद, भाषण व क्विज प्रतियोगिता, रंगोली, निबंध के साथ चित्रकारी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है। देर शाम स्थानीय स्टेडियम मैदान में स्कूली बच्चों का सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा। 21 फरवरी स्थापना दिवस-सह स्व. श्रीकृष्ण सिंह जयंती समारोह का शुभारंभ दिन के एक बजे होगा। वहीं संध्या को कला, संस्कृति एवं युवा विभागों के कलाकारों द्वारा स्टेडियम मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की जाएगी।
बाक्स
नेताओं का लगेगा जमावड़ा
जमुई जिले के 22 वां स्थापना दिवस व समाजवादी नेता श्रीकृष्ण सिंह की जयंती समारोह के मौके पर नेताओं का भी जमावड़ा होगा। समारोह का उद्घाटन सूबे के मुखिया नीतीश कुमार करेंगे जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्रामीण कार्य विभाग व पंचायती राज विभाग मंत्री सह जिला प्रभारी मंत्री डॉ. भीमसिंह करेंगे। सूबे के कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह मुख्य अतिथि होंगे। वहीं सूबे के भवन निर्माण मंत्री दामोदर रावत, जमुई के सांसद भूदेव चौधरी व बांका सांसद पुतुल देवी विशिष्ट अतिथि के रुप में शिरकरत करेंगे। इस अवसर पर विधान पार्षद डॉ. वृजकेश्वर सिंह, संजय प्रसाद, डॉ. संजीव कुमार सिंह के अलावे सिकन्दरा विधायक रामेश्वर पासवान, स्थानीय विधायक अजय प्रताप , चकाई विधायक सुमित कुमार सिंह, प्रमंडलीय आयुक्त एसएम राजू सम्मानित अतिथि होंगे।

No comments:
Post a Comment