Sunday, 19 February 2012

विदाई समारोह का आयोजन

सरौन, निज प्रतिनिधि : चकाई थाना परिसर में निवर्तमान थानाध्यक्ष अरुण कुमार द्विवेदी के सम्मान में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता नए थानाध्यक्ष दुर्गेश राम ने की। जबकि कार्यक्रम का संचालन एएसआई बीके राय ने किया। कार्यक्रम की शुरुआत कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के छात्राओं द्वारा स्वागत गीत गाकर किया गया। इस मौके पर वक्ताओं ने श्री द्विवेदी के थानाध्यक्ष के रुप में किए गए कार्यो की प्रशंसा करते हुए कहा कि नौकरी पेशा में तबादला लगा रहता है जो पदाधिकारी अच्छे कार्य करते हैं उसे लोग लंबे समय तक याद रखते हैं। मौके पर रंजीत राय, शालीग्राम पांडेय, राजीव सिंह, जयकुमार शुक्ला, भुनेश्वर पासवान, मो. सिकन्दर, शंभू केशरी, कन्हाय लाल गुप्ता, साको राय, दिनेश, प्रसादी पासवान, जिला पार्षद सुरेश राम आदि उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment