झाझा, निज प्रतिनिधि : सोमवार को महाशिवरात्रि की तैयारी प्रखंड एवं शहर अंतर्गत स्थित शिवालयों में पूरी कर ली गई है। पीपराडीह महाशिवरात्रि एवं शिव बाजार समिति की ओर से झांकी निकालने की तैयारी की गई है। पीपराडीह समिति के अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने बताया कि झांकी का उद्घाटन समाजसेवी राजीव कुमार करेंगे। 22 फरवरी को जागरण कार्यक्रम का आयोजन ऐक्सला रियल प्रोजेक्ट के चीफ डीओ तिवारी द्वारा किया गया है। जागरण में टी सीरीज की गायिका कुमकुम के अलावे बंगाल, बिहार के कलाकार भाग लेंगे। आकर्षण के रुप में 21 फीट का सड़क पर चलता-फिरता राक्षस, पिंजड़ा वाला भूत, भटकती आत्मा के अलावे अन्ना हजारे के लोकपाल बिल की झांकी भी शामिल रहेगा। झांकी को सफल बनाने में गुड्डु स्वामी, संतोष रावत, राकेश कुमार, पूजन, बबलू, विक्की राय, सौरभ, मुन्ना आदि कार्यकर्ताओं का योगदान सराहनीय है।
No comments:
Post a Comment