संकुल संसाधन केन्द्र आदर्श मध्य विद्यालय चकाई में बुधवार को तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन हुआ। इस मौके पर बीइइओ शिवेन्द्र प्रताप सिंह ने तदर्थ समिति के सचिव, अध्यक्ष एवं प्रभारी प्रधानाध्यापकों को विद्यालयों में आने वाले विभिन्न अनुदानों का समुचित उपयोग करने की विधि बताई। संकुल समन्वयक संजीव कुमार कौशिक एवं संचालक सह प्रभारी प्रधानाध्यापक माधुरी कुमारी, प्रशिक्षक दीपक पांडेय, दिलीप कुमार सिन्हा, वार्ड सदस्य, सिकन्दर यादव, राजकुमार रावत, देवंती देवी, सचिव गीता देवी, सुनीता देवी, सोहगीला देवी, बेबी खातून, पप्पू खलीफा, प्रधानाध्यापक प्रशांत कुमार ने शत-प्रतिशत बच्चों का विद्यालय में नामांकन एवं छीजन रोकने के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने का संकल्प व्यक्त किया।
No comments:
Post a Comment