गिद्धौर, निज प्रतिनिधि : रविवार को प्रसाद भवन के प्रांगण में ग्रामीणों द्वारा समाजसेवी स्व. सूर्यनारायण रावत के प्रथम पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सभा की अध्यक्षता डॉ. शशिशेखर प्रसाद ने की। जदयू तकनीकी सेल के प्रदेश महासचिव शैलेन्द्र ने कहा कि स्व. रावत लाचार एवं बेबस लोगों की सहायता करना अपना धर्म समझते थे। सभा को पूर्व जिला पार्षद अध्यक्ष योगेन्द्र पासवान, शैलेन्द्र मेहता, दीनानाथ मंडल, कलानंद पांडेय, लक्ष्मीकांत शास्त्री, डॉ. विजियेन्द्र सत्यार्थी, मनीष पांडेय, मुखिया अशोक रविदास ने भी संबोधित किया। श्रद्धांजलि समारोह में रामाश्रय पांडेय, शैलेन्द्र जी, नीरज सिंह, फौदी यादव, शरीफ अंसारी, राधेश्याम दूबे के अलावे इलाके के सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे। पुण्यतिथि पर सूरज ईट उद्योग स्थल पर नवीन कुमार एवं ग्रामीणों द्वारा दर्जनों वृक्ष लगाए गए तथा गरीबों को वस्त्र दान किया गया।
No comments:
Post a Comment