Wednesday, 15 February 2012

ग्रामीण विकास शिविर आयोजित

जमुई, निज प्रतिनिधि : प्रखंड के मंझवे पंचायत में ग्राम विकास शिविर का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता मुखिया घनश्याम प्रसाद ने की। शिविर में 50 लोगों का स्वास्थ्य जांच एवं 40 पशुओं की जांच की गई। साथ ही दवा का भी वितरण किया गया। शिविर में वृद्धा एवं विधवा पेंशन के दस एवं दाखिल -खारिज के दो आवेदन प्राप्त हुए। शिविर के दौरान अधिकारियों व पंचायत प्रतिनिधियों ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के क्रम में प्रभारी प्रधानाध्यापक अनुपस्थित पाए गए। लोगों ने बताया कि प्रशिक्षित शिक्षक के होते अप्रशिक्षित कनीय शिक्षक प्रभार में हैं। इस मौके पर बीडीओ अनिल कुमार सिन्हा, सभी पंचायत प्रतिनिधि एवं संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।
इधर गिद्धौर प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को प्रखंड के सेवा पंचायत अंतर्गत पंचायत भवन में ग्राम विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बीडीओ सत्येन्द्र महतो ने वृद्धा पेंशन के 136 लाभार्थियों को स्वीकृत पत्र दिए तथा दस नि:शक्त को प्रमाण पत्र दिया। शिविर में ग्रामीणों द्वारा दाखिल-खारिज के लिए कुल 28 आवेदन राजस्व कर्मचारी को दिया। ग्राम विकास शिविर में उपस्थित प्रा. स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी डॉ. विजयेन्द्र सत्यार्थी ने 65 मरीजों को स्वास्थ्य परीक्षण कर मुफ्त दवा वितरित किया। शिविर की अध्यक्षता मुखिया बुलबुल देवी ने किया। मौके पर सीओ ठुइयां उरांव, उपमुखिया पुनम देवी, पंसस प्रकाश पासवान, नरेश यादव, पंचायत सचिव मनोहर सिंह, कार्यालय सहायक सत्येन्द्र सिन्हा, अवधेश कुमार, रामचन्द्र पासवान, मुकेश सिंह, राघव सिंह, गजानंद यादव, राजस्व कर्मचारी के अलावे सैकड़ों मौजूद थे।
इधर चकाई प्रतिनिधि के अनुसार बुधवार को नौआडीह पंचायत के करही गांव में बीडीओ मनोज कुमार सिंह द्वारा ग्राम विकास शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुखिया राजू कोल, प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी नरेश कुमार, पंचायत सचिव नवल किशोर मंडल सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
इधर सिकन्दरा प्रतिनिधि के अनुसार मंजोष पंचायत में मुखिया पंकज कुमार सिंह की अध्यक्षता में ग्राम विकास शिविर का आयोजन किया गया। बीडीओ अजय कुमार दास, पंचायती राज पदाधिकारी विकास कुमार सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment