Wednesday, 15 February 2012

कृषक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

लक्ष्मीपुर, निज प्रतिनिधि : कृषि विभाग आत्मा लखीसराय द्वारा प्रायोजित तीन दिवसीय आवासीय कृषक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र खादीग्राम में किया गया। जिसका उद्घाटन कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी कार्यक्रम समन्वयक ब्रजेश कुमार, आत्मा लखीसराय के परियोजना निदेशक अशोक कुमार सिन्हा एवं किसान श्रीराम, दिनेश शर्मा ने संयुक्त रुप से किया। कार्यक्रम में चयनित किसानों को खेती की नई तकनीक एवं परेशानियों के निराकरण की जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में सब्जी उत्पादन एवं पशुपालन के बारे में भी बताया गया। प्रशिक्षण शिविर में लखीसराय जिले के विभिन्न प्रखंडों के 50 किसानों ने भाग लिया। कार्यक्रम का संचालन कृषि वैज्ञानिक प्रमोद कुमार सिंह ने किया। जबकि धन्यवाद ज्ञापन लखीसराय के प्रखंड कृषि पदाधिकारी दिलीप रजक ने की। इस मौके पर कृषि वैज्ञानिक रंजन कुमार सिंह तथा डॉ. आलोक सिंह के साथ-साथ दर्जनों किसान उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment