Wednesday, 15 February 2012

प्रशिक्षण शिविर का समापन

लक्ष्मीपुर, निज प्रतिनिधि : कन्या मध्य विद्यालय गोड्डी में तीन दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। उक्त शिविर के माध्यम से प्रशिक्षक संजय मंडल और योगेन्द्र प्रसाद यादव के द्वारा विद्यालय तदर्थ समिति के सभी सदस्यों एवं समुदाय के जनप्रतिनिधियों को विद्यालय में बच्चों की उपस्थिति को बढ़ाने हेतु तकनीकी जानकारी दी गई। इस मौके पर विनय कुमार, कुंवर प्रसाद सिंह, माला देवी आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित थे। वहीं मटिया स्थित चन्द्रशेखर सिंह उच्च विद्यालय में दो दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण शिविर का उद्घाटन मुखिया अरुण हांसदा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में वरीय प्रेरक दिनेश कुमार साह और प्रेरक ज्ञान लता कुमारी के द्वारा पर्यवेक्षिका आधारित वीटी प्रशिक्षण दिया गया। इस अवसर पर केआरपी नंदकिशोर यदुवंशी, वार्ड सदस्य संजय वर्णवाल, बबीता भारती सहित कई लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment