सोनो, निज प्रतिनिधि : पिछले चार दशकों से बंद पड़े बरनार जलाशय योजना का कार्य पुन: चालू कराने को लेकर शनिवार को किसानों द्वारा प्रखंड परिसर में एक दिवसीय धरना का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस मौके पर पूर्व विधायक फाल्गुनी प्रसाद यादव ने कहा कि 1977 में बिहार की सत्ता बदली और कर्पूरी ठाकुर के नेतृत्व वाली सरकार में बांध का निर्माण कार्य तेजी से चलाया गया। परंतु तकनीकी अड़चनों के कारण इसका निर्माण कार्य बंद पड़ा है। उन्होंने कहा कि यदि इस मुद्दे पर सरकार की आंखें नहीं खुली तो एक मार्च को बटिया में चक्का जाम किया जाएगा। इस अवसर पर बरनार बांध संघर्ष समिति के संयोजक कपिलदेव सिंह, पोषण प्रसाद यादव, जमादार सिंह, सूर्यनारायण पांडेय, रंजीत सिंह, गौरी शंकर मधुप, महेन्द्र प्रसाद यादव, मकबूल अंसारी, बलराम मंडल, सरयुग पासवान तथा हेमेश्वर यादव आदि ने भी संबोधित किया तथा बरनार जलाशय योजना की उपयोगिता पर प्रकाश डाला।
No comments:
Post a Comment