जमुई, जागरण प्रतिनिधि : बिहार के शताब्दी वर्ष पूरा होने के उपलक्ष्य में जमुई में देश के नामी-गिरामी शायरों व कवियों का जमावड़ा लगेगा। यह आयोजन आठ अप्रैल को होगा। आयोजन की तैयारी को लेकर शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. एसएन झा की अध्यक्षता में शनिवार को मुशायरा कमेटी की बैठक हुई। उन्होंने बताया कि मुशायरा सह कवि सम्मेलन में वसीम बरेलवी (बरेली), नईम अख्तर (बुढ़ानपुर, महाराष्ट्र) नुसरत मेंहदी (भोपाल), इकबाल अख्तर (नई दिल्ली), मंसूर उस्मानी (मुरादाबाद) एवं मदन मोहन दानिश (ग्वालियर) शिरकत करेंगे। बैठक में डॉ. ललित कुमार सिंह, डॉ. अंजनी कुमार सिन्हा सहित अन्य ने भाग लिया।
No comments:
Post a Comment