Wednesday, 15 February 2012

गरीबों की अनदेखी हुई वार्ड पांच में

जमुई : जमुई नगर परिषद का महत्वपूर्ण वार्ड पांच का आधा भाग आज भी कई मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। बरसात में लोगों को घर पहुंचने के लिए कीचड़ होकर जाना पड़ता है। इसके अलावे दर्जनों ऐसे लोग हैं जिन्हें अन्नपूर्णा अंत्योदय का लाभ नहीं मिला। वार्ड के आनंदी झा कहते हैं कि वार्ड आयुक्त समान भावना से कार्य नहीं करते। स्वजातीय मोहल्ले में काम तो करते हैं परंतु हमलोगों के मुहल्ले में नाले की सफाई तक नहीं होती। वार्ड के कविन्द्र राम कहते हैं कि इस वार्ड में गरीबों की अनदेखी हुई है। हमलोगों को मिलने वाली सुविधाएं अमीरों को मिल दे दी गई है। उन्होंने कहा कि हमलोगों के मुहल्ले में वार्ड आयुक्त ने सड़क निर्माण नहीं करवाया। सुरेन्द्र मंडल कहते हैं कि वार्ड आयुक्त ने हमारे मुहल्ले में कोई काम नहीं करवाया। उन्होंने कहा कि प्राथमिकता के आधार पर सड़क का निर्माण एवं पेयजल की सुविधा मिलनी चाहिए परंतु जिनके माथे में तेल था उन्हें ही पूछा गया। लखन साव कहते हैं कि हमारे वार्ड आयुक्त बहुत ही कर्मठ हैं। उन्होंने सड़क, नाला बनवाया। इतना ही नहीं चार दशक से अधिक समय से चिर-प्रतीक्षित वार्ड को शहरी फीडर से जुड़वाने का काम किया। सुमिता देवी कहती हैं कि वार्ड आयुक्त ने विकास तो किया परंतु सरकारी योजनाओं का लाभ अपने समर्थकों को ही दिया।

No comments:

Post a Comment