सोनो, निज प्रतिनिधि : लखनकियारी पंचायत में इंदिरा आवास की राशि गबन करने एवं शपथ पत्र का उल्लंघन कर दोहरा लाभ प्राप्त करने वाली पांच महिलाओं पर बीडीओ राणा प्रताप सिंह ने सोनो थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है। बीडीओ के पत्रांक 129 दिनांक 14.2.2012 के आलोक में सोनो थानाध्यक्ष ने मामला दर्ज किया है। जिनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है उनमें अफसाना खातून पति कमरुद्दीन मियां ग्राम छड़ना, गुड़िया देवी पति जगदीश तूरी ग्राम लखनकियारी, तारा देवी पति गुरुचरण दास ग्राम लखनकियारी तथा मुसली देवी पति ब्रह्मादेव साव ग्राम डुब्बा के नाम है। उपरोक्त व्यक्तियों द्वारा पूर्व में एवं वर्तमान में इंदिरा आवास की राशि प्राप्त कर ली गई है। इनके द्वारा गलत सूचना देकर स्वीकृति पत्र शपथ पत्र प्रस्तुत कर वर्ष 2010-11 में पुन: इंदिरा आवास की राशि झांसा देकर प्राप्त कर ली गई। जांच के दौरान मामला प्रकाश में आया।
No comments:
Post a Comment