Sunday, 19 February 2012

लूटी गई पीतल की मूर्ति बरामद

झाझा/सिमुलतला, निज प्रतिनिधि : रविवार को एक्सप्रेस ट्रेन के ब्रेक भान से अपराधियों द्वारा लूटी गई पीतल की मूर्ति को पुलिस के सहयोग से आरपीएफ ने बरामद कर लिया। जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात्रि अप रेलवे लाइन पर एक्सप्रेस ट्रेन का ब्रेक भान की बोगी को अपराधियों ने तोड़कर लगभग एक लाख की लागत से बने पीतल की विभिन्न देवी-देवताओं की मूर्ति को सिमुलतला स्टेशन के समीप गिरा दिया गया। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने रेलवे पोल संख्या 349/17 एवं 349/27 तक के बीच दो बैग रेलवे ट्रैक के समीप गिरा हुआ देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना सिमुलतला पुलिस को दिया। उक्त सूचना के आधार पर सिमुलतला थाना प्रभारी एसएन राम घटनास्थल पर पहुंचे तो देखा की पीतल का आठ बड़ा विष्णु भगवान की मूर्ति,चार राधे-कृष्ण की मूर्ति, एक लक्ष्मी एवं एक गणेश की मूर्ति बैग में पड़ा हुआ है। थानाध्यक्ष ने बताया कि सभी मूर्ति का वजन लगभग 120 किलो होगा। बरामद सामान लगभग दस हजार के होंगे ।

No comments:

Post a Comment