जमुई, जागरण प्रतिनिधि : बुधवार को जमुई उपकारा में बंद कैदियों ने न्यायालय जाने से इंकार कर दिया। कैदी विरोध स्वरुप बनियान पहनकर कोर्ट जाना चाहते थे। कैदियों द्वारा हंगामा किए जाने की सूचना पर पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारियों ने जेल पहुंचकर कैदियों को समझाने का प्रयास किया। अंतत: शाम में कैदी माने। कैदियों का आरोप था कि पुलिस अधीक्षक उपेन्द्र कुमार शर्मा ने कोर्ट हाजत में कैदियों के साथ मारपीट की। इसी के विरोध स्वरुप बुधवार को गुलाबी यादव, टनटन मिश्रा, दीपक तांती, विटामिन यादव, प्रमोद यादव, सोहन हेम्ब्रम के नेतृत्व में कैदी बुधवार को अनशन पर बैठ गए। उनलोगों ने कोर्ट जाने से इंकार कर दिया। बाद में वे बनियान पहनकर कोर्ट जाना चाहते थे। सूचना मिलते ही सहायक पुलिस अधीक्षक पुष्कर आनंद, एसडीओ एके सिंह एवं मुख्यालय डीएसपी मदन आनंद जेल पहुंचकर कैदियों को समझाने का प्रयास किया। शाम में कैदियों का गुस्सा शांत हुआ। इधर एएसपी ने बताया कि कुख्यात अपराधी कोर्ट हाजत से भागने की योजना बना रहे थे। इसी की जांच करने पुलिस अधीक्षक मंगलवार को कोर्ट हाजत गए थे। अपनी योजना विफल देख कैदियों ने झूठा आरोप मढ़कर परेशानी पैदा की।
No comments:
Post a Comment