Sunday, 19 February 2012

यात्री हुआ नशाखुरानी गिरोह का शिकार

झाझा : रविवार की सुबह झाझा-हावड़ा रेलखंड के 3039 अप हावड़ा नई दिल्ली जनता एक्सप्रेस के जेनरल बोगी से नशाखुरानी गिरोह के शिकार हुए एक यात्री को रेल पुलिस ने झाझा स्टेशन पर उतारा। उक्त यात्री के पाकेट से हावड़ा से हाथीदह का टिकट बरामद हुआ है। पीड़ित यात्री को इलाज हेतु स्थानीय रेफरल अस्पताल भेजा गया है। समाचार लिखे जाने तक उक्त यात्री की पहचान नहीं हो पाई थी।
एक साल से फरार अपराधी गिरफ्तार
झाझा: रविवार को आरपीएफ ने विगत एक साल से फरार चल रहे नौबाकुरा गांव के संजय यादव को गिरफ्तार करने में सफलता पाई। इस संदर्भ में इंस्पेक्टर पंकज कुमार गुप्ता ने बताया कि रेल संपत्ति अवैध कब्जा अधिनियम के तहत वारंटी संजय यादव को गिरफ्तार किया गया।

No comments:

Post a Comment