सिमुलतला : राजेन्द्र नगर (टी) स्टेशन पर इंटरलाकिंग कार्य होने के कारण कई गाड़ियां रद होने व कई के विलंब से चलने से यात्री परेशान रहे। सिमुलतला स्टेशन मास्टर रजनीकांत ने बताया कि अप में हटिया पटना पाटलीपुत्रा एक्सप्रेस पांच घंटा 15 मिनट, उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस तीन घंटा विलंब से चली। इसके अलावे इंटरसीटी, टाटा दानापुर एक्सप्रेस, उद्यान आभा तूफान एक्सप्रेस रुट बदल कर चलेगी। जबकि इंटरसीटी रद एवं जनता एक्सप्रेस के घंटों लेट चलने की सूचना मिली है।
No comments:
Post a Comment