जमुई : रविवार को जेएस रेस्ट हाउस में चित्रांश बंधुओं की बैठक नवल किशोर सिन्हा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में चित्रगुप्त मंदिर निर्माण पर विचार-विमर्श हुआ। इस हेतु बने बायलाज में संशोधन के लिए छह लोगों की कमेटी बनाई गई। यह भी निर्णय लिया गया कि मंदिर निर्माण हेतु एक माह के अंदर जमीन खरीद कर निर्माण का ढांचा तैयार किया जाए। इस मौके पर मनोज कुमार सिन्हा, उमाशंकर प्रसाद, विजय किशोर प्रसाद, रणवीर प्रसाद अधिवक्ता, जयप्रकाश नारायण सिन्हा, सूर्य प्रकाश सिन्हा, जीतेन्द्र सिन्हा, राकेश कुमार रंजन आदि ने अपने-अपने सुझाव दिए।
No comments:
Post a Comment