Wednesday, 15 February 2012

रामप्रवेश बने प्रदेश सचिव

जमुई : दलित सेना के प्रदेश अध्यक्ष अनिल कुमार साधु ने काकन गांव के रामप्रवेश पासवान को प्रदेश सचिव मनोनित किया है। उन्होंने कहा है कि श्री पासवान की कर्मठता एवं कार्यकुशलता को देखते हुए यह जिम्मेवारी सौंपी गई है।
बैठक
जमुई : बुधवार को जिला पेंशनर्स एसोसिएशन की बैठक शुक्रदास स्मृति भवन में रणधीर प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में 19 फरवरी को पटना में आयोजित राज्यस्तरीय सम्मेलन में भाग लेने का आह्वान किया गया। इस मौके पर पेंशनरों को 300 रुपया चिकित्सा भत्ता एवं पारिवारिक पेंशन को 50 प्रतिशत करने का अनुरोध किया गया। बैठक में सरयुग पासवान, सोमनाथ राजहंस, सुरेश कुमार सिंह, विजय कुमार सिन्हा आदि उपस्थित थे।
छिनतई
जमुई : मंगलवार की रात्रि गरसंडा पुल पर अज्ञात अपराधियों ने दौलतपुर निवासी चन्द्रशेखर मंडल से उनका दोपहिया वाहन लूट लिया। वे बालाडीह स्थित अपने ससुराल जा रहे थे। इस संबंध में पुलिस को सूचना दे दी गई है।

No comments:

Post a Comment