जमुई, जागरण प्रतिनिधि : फर्जी एसएमएस कर दूसरे प्रदेशों के लोगों से रुपए ऐंठने वाला युवक शनिवार को पुलिस के हत्थे चढ़ गया। पुलिस ने उस वक्त से दबोचा जब वह खैरा रोड स्थित पंजाब नेशनल बैंक से एकाउंट पर आए पैसे को निकालने पहुंचा था। गिरफ्तार युवक झाझा, थाना अंतर्गत फतेहपुर गांव का विद्या रजक बताया जाता है। इस युवक पर हरियाणा पुलिस में ठगी कर पैसे लेने का मामला दर्ज है। जमुई थानाध्यक्ष मो. जाकिर हुसैन गिरफ्तारी की सूचना हरियाणा पुलिस को दी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार विद्या रजक मोबाइल से एसएमएस भेजकर कई लोगों को कई स्कीम का लाभ दिए जाने की बात कहता था। इसके झांसे में आकर कई लोग इसके बताए एकाउंट पर पैसे भेज देता था जब उसे स्कीम का लाभ नहीं मिला तो विद्या द्वारा बताए एकाउंट पर ठगी से संबंधित मामला दर्ज करा दिया। पीएनबी बैंक का एकाउंट होने के कारण सभी शाखाओं में इसकी जानकारी दी गई। शनिवार को जब विद्या पैसा निकालने बैंक पहुंचा तो बैंक प्रबंधक ने इसे बैठाकर पुलिस के हवाले कर दिया।
No comments:
Post a Comment