Wednesday, 15 February 2012

भागलपुर की टीम ने पटना को हराया

जमुई, जागरण प्रतिनिधि : बुधवार को केकेएम कॉलेज के मैदान में जमुई चैंलेजर्स ट्राफी अंतरराज्यीय क्रिकेट टूर्नामेंट का दूसरा मैच प्रभा एकादश पटना व भागलपुर एलेवन के बीच खेला गया। मैच में भागलपुर की टीम ने पटना को 63 रनों से पराजित किया। टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भागलपुर की टीम ने 29.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 177 रन बनाए। जिसमें हिमांशु ने सर्वाधिक 61 रनों का योगदान दिया। जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए पटना की प्रभा एकादश टीम 24.3 ओवरों में 114 रन बनाकर आल आउट हो गई। भागलपुर के हिमांशु को बेहतर बल्लेबाजी के लिए मैन आफ द मैच चुना गया। जिला क्रिकेट संघ के कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. एसएन झा ने हिमांशु को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। मैच में निर्णायक की भूमिका बिहार रणजी पैनल के अम्पायर राजेश कुमार सिंह तथा शेखर सिंह ने निभाई। टूर्नामेंट का अगला मैच 17 फरवरी को पटना-देवघर के बीच खेला जाएगा।

No comments:

Post a Comment