जमुई : जमुई के छोटे से कस्बे में रहकर लैम्प की रोशनी में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं विभा कुमारी सतगामा, विशाखा कुमारी बालाडीह, सुमन कुमार सुमन प्रधानचक ने अपनी लगन एवं परिश्रम के बलबूते अपने परिवार के सदस्यों में आशा की किरण बिखेरी तथा नवोदय प्रवेश परीक्षा 2011 में सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। बच्चों ने बताया कि प्रेरणा क्लासेज जमुई के अध्यापक मनोरंजन कुमार ने बच्चों को उचित मार्गदर्शन के द्वारा तैयारी कराई। इसके लिए सभी छात्र एवं छात्राओं ने हृदय से शिक्षक के प्रति धन्यवाद ज्ञापन किया। नवोदय परीक्षा की तैयारी में लगे छात्र-छात्राओं को लगन एवं परिश्रम से तैयारी करने का सुझाव दिया।
ओपेन क्विज प्रतियोगिता
जमुई : गणतंत्र दिवस के मौके पर एबीसी कम्प्यूटर क्लासेज द्वारा ओपेन क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। उक्त प्रतियोगिता में सभी वर्ग प्रतिभागी विद्यार्थी भाग लेंगे। उक्त आशय की जानकारी देते हुए निदेशक सोनू कुमार ने बताया कि क्विज प्रतियोगिता 12 बजे दिन में आयोजित की जाएगी।

No comments:
Post a Comment