झाझा, निज प्रतिनिधि : शहर के अंबेडकर मुहल्ले से लापता युवक का शव बुधवार को झाझा पुलिस ने तेतरियाटांड़ गांव के समीप से बरामद की। जानकारी के अनुसार 15 जनवरी की शाम से अंबेडकर नगर मुहल्ले निवासी तारा कुमार शर्मा घर से बाजार हेतु निकला था जो मंगलवार की रात तक घर नहीं पहुंचा। इस संदर्भ में तारा शर्मा के पीड़ित भाई सूरज शर्मा ने थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया था। बुधवार को झाझा पुलिस को सूचना मिली कि थाना अंतर्गत तेतरिया टांड़ गांव के बगल एक युवक का शव पड़ा हुआ है। उक्त सूचना पर थाना प्रभारी रंजीत कुमार, सब इंस्पेक्टर राजीव कुमार, ओंकार सिंह दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तो शव की पहचान तारा कुमार शर्मा के रुप में हुआ। शव को अपराधियों ने पत्थर एवं चाकू से वार कर बुरी तरह घायल कर दिया। अपराधियों ने चेहरे को भी पत्थर से कुचल दिया था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हेतु जमुई भेज दिया है।
No comments:
Post a Comment