रविवार की देर रात्रि झाझा थाना अंतर्गत कठबजरा गांव में एक पति ने अपनी पत्नी को टांगी से प्रहार कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। घायल महिला का इलाज पटना के पीएमसीएच में चल रहा है जो जिंदगी एवं मौत से जूझ रही है। इधर घटना के बाद पति फरार बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार रविवार को बाराजोर गांव के सहदेव यादव का पुत्र प्रदीप कुमार अपने ससुराल कठबजरा गांव गया था। रात्रि करीब ग्यारह बजे प्रदीप और पत्नी मंजू देवी के बीच किसी बात को लेकर विवाद होने लगा जिस पर पति प्रदीप ने पत्नी के सिर पर टांगी से प्रहार कर दिया। टांगी पत्नी के सिर में फंस गई। यह देखकर पति वहां से फरार हो गया। घटना की सूचना घरवालों ने पुलिस को दिया। इधर घायल मंजू को स्थानीय रेफरल अस्पताल लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे बेहतर इलाज हेतु पीएमसीएच रेफर कर दिया।
No comments:
Post a Comment