सोमवार को शहर के महिसौड़ी स्थित डा. नीरज साह के क्लिनिक पर मरीज देखने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही दर्जन भर असामाजिक तत्वों ने क्लिनिक पर आकर तोड़फोड़ मचाने लगे। इस दौरान दोनों ओर से हुई मारपीट में चार व्यक्ति जख्मी हो गया। दोनों ओर से जमुई थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। डीएसपी मुख्यालय एवं प्रशिक्षु डीएसपी स्वयं इस मामले की जांच कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार बिठलपुर गांव के हैदर साह की पत्नी कुरैशा खातून इलाज कराने डा. नीरज साह के पास आई थी। मरीजों के भीड़ के बीच उनका बेटा महताब सबसे पहले मां को दिखाने की जिद पर अड़ गया। इस दौरान कंपाउंडर एवं महताब के बीच विवाद होने लगा। इस बात की सूचना मिलते ही परवेज एवं कल्लू के नेतृत्व में दर्जन भर युवक क्लिनिक पर आकर हंगामा खड़ा कर दिया। इस बीच क्लिनिक के शीशे तोड़ दिया और कुर्सी, टेबुल का क्षतिग्रस्त कर दिया। घटना का विरोध करने पर मारपीट शुरु हो गई। इस मामले में दोनों ओर से प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। शाम में पुन: कुछ असामाजिक तत्वों ने क्लिनिक पर तीसरी बार हमला करने का प्रयास किया परंतु पुलिस के मौजूदगी में उनकी मंशा सफल न हो सकी। पुलिस ने दोनों ओर से सात लोगों को हिरासत में लिया है।
No comments:
Post a Comment