राष्ट्रीय स्तर पर सबसे अधिक सड़कों का निर्माण जमुई जिला में किया गया और जिले में सबसे अधिक सड़क निर्माण सोनो प्रखंड में संभव हो सका है। यहां के लगभग सभी मुख्य गांवों को पक्की सड़क से जोड़ दिया गया है। उक्त बातें स्थानीय विधायक सुमित कुमार सिंह ने रविवार को प्रखंड के विभिन्न हिस्सों में कई सड़क योजनाओं के शिलान्यास के दौरान कही। प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के तहत उन्होंने महेश्वरी-बंदरमारा रोड से तेतरिया पथ, बोथा से करहरी, ढोढरी से निमारे पथ, केंदुआ लेवार-बेलम्बा पथ तथा अंगनापत्थर से बलियो पथ निर्माण कार्य का शुभारंभ संबंधित स्थलों पर उपस्थित होकर नारियल फोड़कर किया। इस मौके पर उन्होंने क्षेत्रीय विकास की प्रतिबद्धता दुहराते हुए कहा कि अपने संक्षिप्त कार्यकाल में उन्होंने वही वादे किए जिसे पूरा किया जा सके। क्षेत्र में शेष बचे गांवों को अतिशीघ्र पक्की सड़क से जोड़ने की एक महती योजना पर कार्य शुरु है। रविवार को विधायक के साथ संबंधित संवेदक, प्रखंड विकास पदाधिकारी राणा प्रताप सिंह, एफ 131 बटालियन सीआरपीएफ के सहायक कमाडेंट सदाराम सिंह,चरकापत्थर थानाध्यक्ष विजय कुमार यादवेंदु, अनि प्रमोद कुमार सहित शंकर सिंह, पंचानन सिंह, प्रभु राम, विभूति सिंह, प्रखंड प्रमुख आलमगीर अंसारी व बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे।
No comments:
Post a Comment